कुछ राज्यों में होगी भारी बारिश, 6 या 7 सितंबर से मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी

बारिश की गतिविधियां बिहार सहित उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में शुरू हो चुकी हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी अच्छी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज बारिश और केरल में भारी बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। लक्षद्वीप के भी कई भागों में अच्छी बारिश संभव है। पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात का मौसम अभी शुष्क रहेगा। 6 या 7 सितंबर को पूर्वी गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>