अब 2 सितंबर से कई राज्यों में सक्रिय होगा मानसून

know the weather forecast

मानसून अब बहुत ही कमजोर हो गया है। अल नीनो का प्रभाव अगस्त के शुरुआती दिनों से ही दिखने लगा था और अब ऐसा लग रहा है कि सितंबर के आखिर तक अल नीनो का प्रभाव जारी रहेगा। लेकिन 2 सितंबर से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी जो धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ जाएगी। पंजाब के साथ पहाड़ों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी प्रायद्वीप में भी बारिश की गतिविधियों में कुछ वृद्धि हो सकती है। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान का मौसम सूखा ही बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अल नीनो की गिरफ्त में मानसून, अब सितंबर में होगी बारिश

know the weather forecast,

अल नीनो का प्रभाव अब भारतीय मानसून के ऊपर पूरी तरह से दिखाई देने लगा है। लगभग पूरे देश में मानसून की बारिश थम चुकी है और जहां बारिश हो रही है वहां भी बहुत कम हो रही है। सितंबर के पहले सप्ताह तक मानसून की बारिश में कोई भी वृद्धि होने की संभावना नजर नहीं आ रही। लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

सितंबर में फिर सक्रिय होगा मानसून, देखें आने वाले दिनों में होगी कैसी बारिश?

know the weather forecast,

पंजाब के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके और मध्य प्रदेश से गुजरात और राजस्थान तक का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा हालांकि रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। सितंबर में मानसून कुछ सक्रिय हो सकता है और उसका असर पूर्वी तथा मध्य भारत में दिखाई दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अल नीनो के प्रभाव से पूरे देश में अगले 5 दिन नहीं होगी बारिश

know the weather forecast,

अब अल नीनो कितना प्रभावी है और मानसून को कितना नुकसान पहुंचाएगा इस वीडियो में जानिए। इंडियन ओशन डाइपोल अब पॉजिटिव होता जा रहा है। हो सकता है सितंबर में यह अल नीनो के प्रभाव को कुछ कम कर पाए। अभी अगले चार या पांच दिनों तक देश के किसी भी राज्य में अच्छी बारिश की संभावना नहीं आ रही है। किसान भाइयों के लिए अगस्त के महीने के साथ-साथ सितंबर के शुरुआती दिन भी काफी चिंताजनक बने रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई क्षेत्रों में अब बारिश होगी बंद, मौसम हो जाएगा बिलकुल शुष्क

know the weather forecast,

मानसून के ऊपर अल नीनो का प्रभाव बढ़ने लगा है। अब कई दिनों तक उत्तर पश्चिम तथा मध्य भारत सहित दक्षिण भारत में मानसून कमजोर बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाके और दक्षिण भारत शुष्क रहेंगे। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में मानसून की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। देश के कई राज्यों में सूखे जैसे हालात बढ़ते जा रहे हैं। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होगी। झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ सहित पहाड़ों पर हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होगी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय जिलों और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 24 घंटे तक होगी तेज बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब अगस्त के बाकी बचे दिनों में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर जिले सूखे जैसे हालात देखेंगे। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे तक बारिश तेज रहेगी। बारिश की गतिविधियां पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत में भी सक्रिय रहेंगी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के तट पर मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ सहित आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश अगले 24 घंटे तक रहेगी फिर मौसम शुष्क हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिण भारत, शेष उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले कम से कम 1 सप्ताह तक राजस्थान और गुजरात में बारिश की संभावना बहुत कम है। महाराष्ट्र के भी कई जिले सूखे ही रहेंगे। अब उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में मानसून कमजोर ही बना रहेगा। अलनीनो का प्रभाव लगभग पूरे देश पर दिखाई देने लगा है जो सितंबर तक जारी रह सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य भारत के बाद अब पूर्वी भारत में बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अल नीनो का असर अब अगस्त के साथ-साथ सितंबर में भी जारी रहेगा। भारतीय मानसून पर इसका असर दिखाई दे रहा है। अब उत्तर पश्चिमी भारत सहित पश्चिमी और दक्षिण भारत में मानसून कमजोर हो जाएगा। मध्य भारत के पूर्वी हिस्सों सहित पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तर पूर्वी भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान के अधिकांश भागों गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम सूखा रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share