कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी, राजस्थान में तापमान शून्य के भी नीचे

know the weather forecast,

राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान शून्य के भी नीचे आ गए हैं। राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कड़ाके की सर्दी है। उत्तर भारत में अब कोहरा कम होने लगेगा तथा धूप निकलने लगेगी जिससे दिन के तापमान बढ़ेंगे और इससे कुछ राहत मिल सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर 12 और 13 जनवरी को बर्फबारी कर सकता है। अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 16 जनवरी के आसपास आएगा। तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी जिलों में बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

फिर बदलेगा देश के अधिकांश राज्यों का मौसम, उत्तर भारत को जल्द मिलेगी सर्दी से राहत

know the weather forecast,

कई राज्यों का मौसम फिर से बदलने वाला है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हो रही बारिश अब थम जाएगी। दक्षिण भारत की बारिश में भी भारी कमी देखने को मिलेगी और मौसम लगभग साफ होने लग जाएगा। उत्तर भारत में एक-दो दिनों तक और घना कोहरा छा सकता है परंतु कई जगह धूप खिलेगी जिससे दिन के तापमान कुछ बढ़ेंगे और सर्दी से राहत मिल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

24 घंटे तक और जारी रह सकती है कई राज्यों में बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश पूर्वी राजस्थान पूर्वी गुजरात सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश देखी गई है बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। उत्तर दिशा से चलने वाली हवाएं 11 जनवरी से पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान गिराएंगे तथा सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में पाला पड़ने की भी आशंका है। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश का अनुमान, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज 9 जनवरी को दक्षिण पूर्वी राजस्थान, दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। यह बारिश की गतिविधियां हल्की ही रहेंगी परंतु महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के भी आसार हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा है जिसके फल स्वरुप यहां न्यूनतम तापमान बढ़ सकते हैं। उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा जिसके कारण पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में गहरी शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। पहाड़ों को अभी भी बर्फबारी का इंतजार रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली को सर्दी से राहत मिली है परंतु 10 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण भारत में भारी बारिश होगी तथा महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। दिल्ली और दक्षिणी हरियाणा में भी हल्की बारिश के आसार है। उत्तर भारत में छाया कोहरा अब कम होने लगेगा तथा दिन के तापमान बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

9 जनवरी के आसपास दिल्ली और मुंबई में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में पाला पड़ने की भी संभावना दिखाई दे रही है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी तथा शीतलहर जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

आधे से ज्यादा राज्यों में होगी बारिश, उत्तर भारत में बिछी रहेगी कोहरे की चादर

know the weather forecast,

अगले एक हफ्ते के दौरान देश के कई राज्यों में बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण भारत सहित मध्य भारत और पूर्वी भारत में बारिश होगी। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ के कुछ भागों में बारिश होगी। 6 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बर्फबारी दे सकता है। गंगा के मैदानी भागों में कोहरे की चादर छाई रह सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश की संभावना, तीन दिन बाद कई राज्यों का बदलेगा मौसम

know the weather forecast,

अरब सागर में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र भारत के पश्चिमी तट की तरफ बढ़ते हुए कर्नाटक, महाराष्ट्र में बारिश देगा। इसकी वजह से दक्षिण भारत में भी बारिश बढ़ेगी। 6 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बर्फबारी देगा। 6 और 7 जनवरी को महाराष्ट्र के कई भागों सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 7 और 8 जनवरी को राजस्थान सहित दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में बारिश और ज्यादातर राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

know the weather forecast,

अरब सागर में एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है। यह भारत के पश्चिमी तट की तरफ बढ़ेगा तथा कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित तमिलनाडु में बारिश देगा। पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से 6 जनवरी तक पहुंचेगा। पाकिस्तान से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तक कोहरा छाया रहेगा। मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर हिमपात, अभी और बढ़ेगी सर्दी

know the weather forecast,

उत्तर भारत सहित पूर्वी भारत के कई राज्य कोहरे की चपेट में हैं। इसके कारण दिन के तापमान बहुत कम हो गए हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान 12 डिग्री से 16 डिग्री के बीच बने हुए हैं और सर्दी बढ़ गई है। 1 जनवरी से 4 जनवरी के बीच मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और दक्षिणी बिहार में बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बहुत हल्का हिमपात हो सकता है। दक्षिण भारत में बारिश बढ़ेगी तथा अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share