भारी बारिश की संभावना, तीन दिन बाद कई राज्यों का बदलेगा मौसम

अरब सागर में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र भारत के पश्चिमी तट की तरफ बढ़ते हुए कर्नाटक, महाराष्ट्र में बारिश देगा। इसकी वजह से दक्षिण भारत में भी बारिश बढ़ेगी। 6 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बर्फबारी देगा। 6 और 7 जनवरी को महाराष्ट्र के कई भागों सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 7 और 8 जनवरी को राजस्थान सहित दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>