24 घंटे तक और जारी रह सकती है कई राज्यों में बेमौसम बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश पूर्वी राजस्थान पूर्वी गुजरात सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश देखी गई है बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। उत्तर दिशा से चलने वाली हवाएं 11 जनवरी से पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान गिराएंगे तथा सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में पाला पड़ने की भी आशंका है। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>