गरज चमक और बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मार्च, अप्रैल और मई का महीना प्री मानसून कहलाता है। इन महीनों में तापमान बढ़ने लगते हैं तथा उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलती हैं। अगले कुछ दिनों में विदर्भ, मराठवाड़ा सहित तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बिजली की गरज और चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पहाड़ों पर अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दक्षिण भारत सहित दक्षिणी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित पूर्वी भारत में गरज के साथ बारिश के आसार

know the weather forecast,

अगले तीन या चार दिनों के दौरान पहाड़ों पर बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे बढ़ती हुई गर्मी पर थोड़ा सा ब्रेक लगेगा तथा कुछ राहत मिल सकती है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र सहित पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों का फिर बदलेगा मौसम, हीट वेव का अलर्ट जारी

know the weather forecast,

मौसम विभाग ने अप्रैल और जून के महीने में आधे से ज्यादा हिंदुस्तान में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत को छोड़कर देश के सभी राज्य हीट वेव देखेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कैसा रहेगा साल 2024 में भारत का मानसून, देखें पूरी जानकारी

know the weather forecast,

El Nino अभी पूरी तरह से प्रभावित है परंतु अप्रैल से जून के बीच में न्यूट्रल कंडीशन आ जाएगी और मानसून के दौरान La Nino का प्रभाव दिखाई देने लग जाएगा। इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) भी पॉजिटिव होने की संभावना दिखाई दे रही है। इन सब मौसम प्रणालियों के प्रभाव से दक्षिण पश्चिम मानसून 2024 में सामान्य या सामान्य से कुछ अधिक रह सकता है। भारत के सभी भाई बहनों और किसान भाइयों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

गरज चमक संग होगी प्री मानसूनी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में गरज चमक के साथ बौछारें जारी रह सकती हैं। पहाड़ों पर अगले 24 घंटे के दौरान बर्फबारी और बारिश होगी। अब एक बार फिर उत्तर पश्चिम मध्य तथा दक्षिण भारत के तापमान बढ़ेंगे तथा गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

भीषण गर्मी में झुलसा आधा भारत, कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि

know the weather forecast,

इस समय गर्मी का प्रकोप आधे से ज्यादा भारत में दिखाई दे रहा है। 40 डिग्री तापमान का आंकड़ा कई शहर पर कर चुके हैं। अभी गर्मी और बढ़ेगी तथा लू चलने की संभावना दिखाई दे रही है। पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मध्य और पूर्वी भारत में भी बहुत हल्की बारिश की संभावना और मेघ गर्जना के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में फिर हो सकती है प्री मानसूनी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

प्री मानसून बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश में होगी। 30 मार्च से विदर्भ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल भी बारिश देख सकते हैं। पहाड़ों पर मार्च के आखिर तक हल्की बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

पूरे देश में बढ़ेगी गर्मी परंतु पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी

know the weather forecast,

लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी देंगे जो मार्च के आखिर तक जारी रह सकती है। अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना केवल पंजाब के कुछ भागों में दिखाई दे रही है। देश के अधिकांश भागों में अब तापमान बढ़ेंगे तथा गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। गुजरात, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा पहले ही पर हो चुका है। अब उत्तर भारत में भी तापमान बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अधिकांश क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, गर्मी बढ़ने के आसार

know the weather forecast,

देश के अधिकांश भागों का मौसम शुष्क रहेगा पहाड़ों पर हल्की बारिश तथा उत्तर पूर्वी भारत में भी हल्की बारिश होगी। 27 मार्च को एक बार फिर उत्तर भारत में बादल छा सकते हैं परंतु बारिश की संभावना बहुत कम है। तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ेंगे तथा गर्मी तेज हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल, कहीं-कहीं हो सकती है बारिश

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। यहां एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है परंतु बारिश इतनी ज्यादा नहीं होगी की फसलों को नुकसान पहुंचे। पहाड़ों पर 26 मार्च और 28 मार्च को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देंगे और पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी जारी रहेगी। 25 मार्च को होली के दिन उत्तर भारत का मौसम साफ हो जाएगा परंतु 26 मार्च को फिर कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share