अरब सागर में डिप्रेशन, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, कई राज्यों में फिर होगी भारी बारिश

पश्चिम गुजरात के ऊपर बना डिप्रेशन अब उत्तर पूर्वी अरब सागर के ऊपर पहुंच जाएगा परंतु उससे पहले ही एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बन गया है। अब उड़ीसा, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में तेज बारिश होगी। 24 घंटे के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश जिलों में मानसून की बारिश काफी कम हो जाएगी। पहाड़ों पर भी 24 घंटे के बाद बारिश की गतिविधियों में कभी देखी जाएगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी जबकि गुजरात में बारिश की गतिविधियां अब कम होने से बाढ़ की स्थिति में सुधार हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>