मिर्च की फसल में सफेद मक्खी की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

सफेद मक्खी का प्रकोप 15-35 डिग्री सेल्सियस तापमान में अधिक होता है। इस कीट के शिशु एवं प्रौढ़ पत्तियों की निचली सतह पर चिपकर रस चूसते हैं। यह न केवल रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पौधों पर चिपचिपा पदार्थ छोड़ते हैं। जिससे काली फफूंद लग जाती है। इससे ग्रसित पौधे पीले व तैलीय दिखाई देते हैं। इसका प्रकोप होने पर पौधों की पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं। जिसे विभिन्न स्थानों में कुकड़ा या चुरड़ा-मुरड़ा रोग के नाम से जानते है। 

नियंत्रण के उपाय

👉🏻 खेत को खरपतवार मुक्त रखें। 

👉🏻 निर्धारित मात्रा में नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों का प्रयोग करें। 

👉🏻 8-10 पीले स्टिकी ट्रैप स्थापित करें। 

👉🏻 जैविक नियंत्रण के लिए, बवे-कर्ब @ 500 ग्राम/एकड़ 150 -200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

👉🏻रासायनिक नियंत्रण के लिए मेओथ्रिन @ 100-136 मिली + सिलिकोमैक्स @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 -200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

ट्रैक्टर खरीदी पर पाएं 1 लाख रूपए का अनुदान, जल्द करें आवेदन

ट्रैक्टर की मदद से खेतीबाड़ी करना बहुत आसान हो जाता है। हालांकि आर्थिक तंगी के चलते सभी किसान ट्रैक्टर नहीं खरीद पाते हैं। इसी क्रम में किसानों की आर्थिक सहायता के लिए मध्य प्रदेश सरकार एक खास योजना चला रही है। इस योजना के तहत ट्रैक्टर की खरीदी के लिए एक लाख रूपए तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।  

किसानों को इस योजना का लाभ 20 एचपी के ट्रैक्टर पर दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर की लागत का 25% यानी अधिकतम राशि 75 हजार रुपए अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए लागत का 35% यानी अधिकतम एक लाख रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। 

ट्रैक्टर पर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के उद्यानिकी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करते दौरान किसान के पास निम्न दस्तावेजों का होना जरूरी है।  

  • आधार कार्ड 

  • बैंक पासबुक की कॉपी

  • जाति प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • खेत के कागजात जिसमें खसरा नंबर/बी-1/पट्टे की प्रति

  • आवेदक किसान का फोटो

इस योजना की जानकारी किसान विकासखंड एवं जिला उद्यानिकी विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2022 है। तो बिना समय गवाए जल्द इस योजना के लिए आवदेन करें।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश मंडियों में क्या चल रहे टमाटर के भाव?

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे देवरी, देवास, धार, हाटपिपलिया, खरगोन और मंदसौर आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

विभिन्न मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव

जिला

कृषि उपज मंडी

न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

सागर

देवरी

500

900

देवास

देवास

300

1000

धार

धार

1800

1980

देवास

हाटपिपलिया

1000

1800

खरगोन

खरगोन

500

1000

मंदसौर

मंदसौर

1200

3000

बड़वानी

सेंधवा

1000

1500

स्रोत: एगमार्कनेट प्रोजेक्ट

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  टमाटर जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

भारी बारिश से हुए फसल नुकसान का सरकार देगी मुआवजा, जानें पूरी प्रक्रिया

भारी बारिश की वजह से किसानों की खरीफ फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए एक खास कदम उठाया है। इसके अनुसार राज्य सरकार किसानों को फसल में हुए नुकसान का मुआवजा देगी। इसके चलते सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 5 अगस्त से जल भराव से हुए फसल नुकसान के आंकलन को लेकर गिरदावरी शुरू कर दी गई है, ताकि बारिश से हुए फसल नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई की जा सके। 

इसके अलावा यदि किसान के खेत की गिरदावरी सही ढंग से न की गई हो तो, वह पोर्टल के जरिए अपने खेत की रिपोर्ट दर्ज कर सकता है। इसके लिए उसे ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल’ पर जाना होगा। जहां उसे क्षतिपूर्ति विकल्प पर फसल नुकसान की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद संबंधित क्षेत्र का पटवारी दोबारा गिरदावरी करने आएगा। इस तरह राज्य का कोई भी किसान बारिश से हुए फसल नुकसान की भरपाई प्राप्त कर सकता है। तो जल्द बिना समय गवाए सरकार की इस लाभकारी योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की चुनिंदा मंडियों में क्या चल रहे लहसुन के भाव?

Indore garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे बड़वाह, जावद, कुक्षी, पिपल्या, रतलाम, सीहोर और श्योपुर कलां आदि में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

विभिन्न मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव

जिला

कृषि उपज मंडी

न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

खरगोन

बड़वाह

1450

1970

नीमच

जावद

1101

1500

धार

कुक्षी

400

800

मंदसौर

पिपल्या

500

500

रतलाम

रतलाम

300

4500

सीहोर

सीहोर

400

4300

सिंगरोली

सिंगरोली

2000

2000

श्योपुर

श्योपुर कलां

1000

1500

स्रोत: एगमार्कनेट

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  लहसुन जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कर्नाटक के कई जिलों सहित मध्य महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। केरल और आंतरिक तमिलनाडु में भी तेज बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह एवं लक्षद्वीप में भारी बारिश संभव है। दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान और गुजरात का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर प्रदेश बिहार सहित पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

देशभर में ‘भारत’ नाम से बिकेंगी सभी उर्वरक खाद, कंपनियों मिले आदेश

कृषि क्षेत्र में खाद का उपयोग बड़े स्तर पर किया जाता है। भारतीय बाजारों में इसकी यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट एवं एनपीके जैसे कई नामों से बिक्री होती है। हालही में भारत सरकार ने खाद के नाम को ब्रांड वेल्यू देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। घोषणा के अनुसार देशभर में एक ही फर्टिलाइजर योजना लागू की जाएगी। 

इस योजना के तहत देश में बिकने वाली सभी तरह की खाद यानी उर्वरक को अब से ‘भारत’ नाम के ब्रांड से बेचा जाएगा। जिसके बाद खाद के ये नाम भारत यूरिया, भारत डाई-अमोनियम फॉस्फेट एवं भारत एनपीके आदि नामों से जाने जाएंगे। वहीं सरकार की योजना सरकारी कंपनी और निजी कंपनी दोनों के उत्पादों पर लागू होगी।

यह योजना देशभर में 2 अक्टूबर 2022 यानी महात्मा गांधी की जयंती के दिन लागू की जाएगी। बता दें कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य देश में फर्टिलाइजर ब्रांड्स को एक समानता में लेकर आना है। वहीं योजना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए केंद्र ने खाद तैयार करने वाली सभी कंपनियों को अपने उत्पादों पर भारत नाम के ब्रांड से बेचने के लिए कह दिया है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

अगले दो-तीन दिन कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

know the weather forecast,

अब पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के उत्तरी राज्यों सहित सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश संभव है। महाराष्ट्र के कई जिलों सहित कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश के भी कई भागों में तेज बारिश होगी। दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान और गुजरात का मौसम अभी भी शुष्क बने रहने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

सोयाबीन की फसल में फली झुलसा के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

प्रिय किसान भाइयों, सोयाबीन की फसल में फली झुलसा रोग का प्रकोप उच्च आर्द्रता और तापमान वाले क्षेत्रों में अधिक होता है। सोयाबीन में फूल एवं दाने भरने की अवस्था में तने, पुष्प के डंठल व फलियों पर गहरे भूरे रंग अनियमित आकार के धब्बे पीलेपन लिए हुए दिखाई देते है। जो बाद में फफूंद की काली और काटें जैसे संरचनाओं से ढ़क जाते है। पत्तीयों का पीला-भूरा होना, मुड़ना एवं झड़ना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं। फली झुलसा से ग्रसित बीज से अंकुरण नहीं होता है।

नियंत्रण के उपाय

👉🏻 जैविक नियंत्रण के लिए, मोनास-कर्ब @ 500 ग्राम + कॉम्बैट @ 500 ग्राम  +  सिलिकोमैक्स @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

👉🏻 रासायनिक नियंत्रण के लिए, टेसुनोवा @ 500 ग्राम या फोलिक्यूर @ 250 मिली + सिलिकोमैक्स @ 50 मिली प्रति एकड़ 150-200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

देश की विभिन्न मंडियों में 31 अगस्त को क्या रहे फलों और फसलों के भाव?

Todays Mandi Rates

देश के विभिन्न शहरों में फलों और फसलों की कीमतें क्या हैं?

मंडी

फसल

न्यूनतम मूल्य (किलोग्राम में)

अधिकतम मूल्य (किलोग्राम में)

रतलाम

अदरक

30

32

रतलाम

आलू

20

22

रतलाम

टमाटर

20

22

रतलाम

हरी मिर्च

36

45

रतलाम

भिन्डी

20

25

रतलाम

नींबू

22

25

रतलाम

फूलगोभी

20

28

रतलाम

पत्ता गोभी

10

14

रतलाम

बैंगन

20

22

रतलाम

करेला

38

42

रतलाम

कटहल

12

14

रतलाम

खीरा

18

20

रतलाम

शिमला मिर्च

36

40

रतलाम

केला

20

25

रतलाम

अनार

35

40

रतलाम

सेब

70

रतलाम

पपीता

30

35

रतलाम

मक्का

15

18

रतलाम

धनिया

22

26

रतलाम

प्याज़

3

6

रतलाम

प्याज़

6

8

रतलाम

प्याज़

8

10

रतलाम

प्याज़

11

12

रतलाम

लहसुन

6

9

रतलाम

लहसुन

10

20

रतलाम

लहसुन

22

34

रतलाम

लहसुन

34

55

लखनऊ

कद्दू

25

लखनऊ

पत्ता गोभी

25

30

लखनऊ

शिमला मिर्च

45

60

लखनऊ

हरी मिर्च

40

45

लखनऊ

भिन्डी

20

लखनऊ

नींबू

40

लखनऊ

खीरा

27

लखनऊ

अदरक

44

लखनऊ

गाजर

30

लखनऊ

मोसंबी

24

27

लखनऊ

आलू

18

लखनऊ

प्याज़

9

10

लखनऊ

प्याज़

11

13

लखनऊ

प्याज़

15

लखनऊ

लहसुन

20

25

लखनऊ

लहसुन

30

40

लखनऊ

लहसुन

45

50

लखनऊ

अनन्नास

30

32

लखनऊ

हरा नारियल

48

50

गुवाहाटी

प्याज़

11

गुवाहाटी

प्याज़

14

गुवाहाटी

प्याज़

18

गुवाहाटी

प्याज़

19

गुवाहाटी

प्याज़

11

गुवाहाटी

प्याज़

13

गुवाहाटी

प्याज़

17

गुवाहाटी

प्याज़

18

गुवाहाटी

प्याज़

15

गुवाहाटी

प्याज़

16

गुवाहाटी

प्याज़

20

गुवाहाटी

प्याज़

21

गुवाहाटी

लहसुन

15

20

गुवाहाटी

लहसुन

20

25

गुवाहाटी

लहसुन

25

32

गुवाहाटी

लहसुन

35

38

गुवाहाटी

लहसुन

15

20

गुवाहाटी

लहसुन

20

25

गुवाहाटी

लहसुन

25

32

गुवाहाटी

लहसुन

35

40

Share