मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2140 2260
अलीराजपुर अलीराजपुर अन्य 2000 2200
छिंदवाड़ा अमरवाड़ा अन्य 2080 2080
धार बदनावर लोकवान 2800 2800
देवास बागली 147 औसत 2003 2003
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
भिंड भिंड मिल की गुणवत्ता 2200 2200
रीवा चाकघाट 147 औसत 2200 2230
दमोह दमोह लोकवान 2160 2180
सागर देवरी स्थानीय 2180 2230
धार गंधवानी अन्य 2250 2250
डिंडोरी गोरखपुर मिल की गुणवत्ता 2200 2200
मुरैना जोरा देशी 2050 2050
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1970 2415
शाजापुर कालापीपल मिल की गुणवत्ता 1890 2125
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2540 3005
उज्जैन खाचरोड लोकवान 2021 2422
देवास खातेगांव अन्य 1960 2800
शिवपुरी खतौरा अन्य 2125 2125
शिवपुरी खतौरा अन्य 2185 2199
राजगढ़ खिलचीपुर 147 औसत 2180 2222
सागर खुरई एमपी शरबती 2300 2550
गुना कुम्भराज मध्यम 2150 2490
सिवनी लखनदौन मिल की गुणवत्ता 1950 1998
छतरपुर नौगांव दारा मिल गुणवत्ता 2210 2230
रायसेन ओबेदुल्लागंज लोकवान 2142 2250
खंडवा पंधाना लोकवान 2158 2290
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल की गुणवत्ता 2004 2175
छतरपुर राजनगर मिल की गुणवत्ता 2100 2200
सतना रामनगर अन्य 2400 2400
मुरैना सबलगढ़ देशी 2111 2181
खरगोन सेगांव लोकवान 2200 2200
सागर शाहगढ़ मिल की गुणवत्ता 2100 2200
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2151 2251
श्योपुर श्योपुर कलां अन्य 2096 2172
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 2200 2210
सीधी सीधी मिल की गुणवत्ता 2127 2170

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तट से टकराया विपरजोय तूफ़ान अब करवाएगा भीषण बारिश

know the weather forecast,

समुद्री तूफान विपरजोय अब गुजरात का रुख करेगा। गुजरात के उत्तरी भागों से टकराने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत सहित गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश दे सकता है। 17 और 18 जून तक बारिश की गतिविधियां दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक पहुंच सकती हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उड़ीसा सहित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू चलेगी। अगले दो-तीन दिनों के दौरान मानसून पूर्व भारत तक भी बढ़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

50 प्रतिशत की भारी सब्सिडी पर मिल रहा ट्रैक्टर, जल्द उठाएं लाभ

Krishi Yantra Anudan Yojana

सस्ते दाम पर ट्रैक्टर और अन्य दूसरे कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से “कृषि यंत्र अनुदान योजना” चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर एवं अन्य जरूरी कृषि यंत्रों की खरीदी पर सब्सिडी दी जाती है।

मध्यप्रदेश में ट्रैक्टर खरीदी पर 30 से लेकर 50% तक की सरकारी सब्सिडी दी जाती है। सिर्फ ट्रैक्टर हीं नहीं, बल्कि इसके अंतर्गत अन्य कृषि उपकरणों पर भी सब्सिडी का प्रावधान है। बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहाँ किसानों काे ट्रैक्टर की खरीदी हेतु एक लाख रुपए तक की भारी सब्सिडी दी जाती है। वहीं बिहार में किसान 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

मानसून के आगे बढ़ने से कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार

know the weather forecast,

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है फिलहाल यह उत्तर पूर्वी राज्यों को कवर कर चुका है। यह कर्नाटक के भी तटीय भागों तक पहुंच गया है और अब जल्द ही यह महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार तक पहुंचेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। तूफान बिपरजोय अब और मजबूत होगा। 12 जून की सुबह के बाद यह करांची के तरफ बढ़ सकता है। गुजरात के पश्चिमी जिलों को तेज हवाओं और बारिश का खतरा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

धान के बदले अन्य फसलों की खेती पर मिलेंगे 7000 रुपये

A subsidy of Rs 7000 will be given on the cultivation of these crops

ग्लोवल वार्मिंग और अन्य कई वजहों से पर्यावरण में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं जिससे कई क्षेत्रों में बेहद कम बारिश हो रही है। इससे किसान धान जैसी बहुत ज्यादा पानी की जरूरत वाली फसलों की खेती नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है जिससे किसान खुश हैं।

क्षेत्र में जल का स्तर अत्यधिक गिर जाने की वजह से हरियाणा राज्य की सरकार किसानों के बीज वैकल्पिक खेती को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार अब धान की सीधी बिजाई के साथ साथ दूसरे वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित किया है और इसके लिए अलग-अलग रेट पर सब्सिडी की घोषणा की है।

सरकार धान की जगह दाल, तिलहन, सब्जियां, बागवानी, कपास, मक्का और सफेदा की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इस खेती के लिए किसानों को प्रति एकड़ 7000 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। गौरतलब है की जो किसान धान की जगह खेतों में कुछ नहीं उगाते हैं उन्हें इस सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share

शुरू हो गई मानसून की भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

एक सप्ताह की देरी से मानसून ने केरल में दस्तक दी है। उत्तर पूर्वी भारत में अब मानसून जल्द ही पहुंचेगा तथा वहां पर भारी बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों के दौरान धूल भरी आंधी के साथ गरज चमक और बौछारें संभव है। मध्य भारत और पूर्वी भारत का मौसम गर्म बना रहेगा साथ हीं लू चलने की भी संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात के तट पर 2 दिन बाद हवाओं की गति बहुत तेज हो जाएगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। गुजरात के तटीय जिलों में बारिश 24 घंटे बाद शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 3800 4667
मुरैना बनमोरकलां सरसों 4500 4500
बेतुल बेतुल अन्य 4051 5350
सागर बीना सरसों 4300 5200
ग्वालियर डबरा अन्य 4588 4712
रायसेन गैरतगंज अन्य 5000 5165
देवास हाटपिपलिया सरसों 4300 4300
होशंगाबाद इटारसी सरसों 4176 5200
जबलपुर जबलपुर सरसों (काला) 4265 5100
नीमच जावद अन्य 4480 4480
शाजापुर कालापीपल अन्य 4375 4990
देवास खातेगांव सरसों 3450 4441
हरदा खिरकिया सरसों 2500 4150
भिंड लहर अन्य 4650 4669
विदिशा लटेरी सरसों (काला) 4020 4455
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4351 4876
दमोह पथरिया सरसों 4375 4385
मुरैना सबलगढ़ सरसों (काला) 4416 4489
सागर सागर अन्य 4100 5400
राजगढ़ सारंगपुर सरसों 4301 4500
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 3000 4600
श्योपुर श्योपुर कलां सरसों 4590 4725
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 455 469.5

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

सरकार ने 5 से 10% तक बढ़ाई खरीफ फसलों की एमएसपी

Government increased MSP of Kharif crops by 5 to 10%

देश में खरीफ फसलों की खेती की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में केंद्र सरकार ने बुवाई से पहले ही इन फसलों का समर्थन मूल्य जारी कर दिया है, ताकि किसान भाई फसलों के भाव के अनुसार खेती का चयन कर सकें। इस बार सरकार ने 5 से 10% तक की वृद्धि एमएसपी में कर दी है। जारी किए गए आकड़ों के अनुसार 2023-24 की खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 5 से 10% तक की वृद्धि की गई है। नीचे सभी खरीफ फसलों की एमएसपी और लागत से मिलने वाले मुनाफे के बारें में जानकारी दी गई है।

फसलें 2022-2023 (रु. प्रति क्विंटल) 2023-2024 (रु. प्रति क्विंटल) बढ़ोतरी (%)
मूंग 7,755 8,558 10.35
तिल 7,830 8,635 10.28
कॉटन (लॉन्ग स्टेपल) 6,380 7,020 10.03
मूंगफली 5,850 6,377 9.01
कपास (मध्यम स्टेपल) 6,080 6,620 8.88
ज्वार-मालदंडी 2,990 3,225 7.86
रागी 3,578 3,846 7.49
ज्वार-हाइब्रिड 2,970 3,180 7.07
धान (समान्य) 2,040 2,183 7.01
सोयाबीन (पीला) 4,300 4,600 6.98
धान-ग्रेड ए 2,060 2,203 6.94
मक्का 1,962 2,090 6.52
बाजरे 2,350 2,500 6.38
नाइजरसीड 7,287 7,734 6.13
तूर/अरहर 6,600 7,000 6.06
सूरजमुखी के बीज 6,400 6,760 5.63
उड़द 6,600 6,950 5.3

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

आखिरकार आ गया है मानसून, देखें किस राज्य में कब शुरू होगी बारिश?

know the weather forecast,

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है परंतु भारी बारिश की संभावना अभी तमिलनाडु आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में नहीं है। पूर्वोत्तर राज्यों में जल्दी ही मानसून पहुंचेगा और भारी से अति भारी बारिश देगा। राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। समुद्री तूफान बिपरजोय अति भीषण हो चुका है परंतु इससे भारत के किसी भी राज्य को अधिक खतरा दिखाई नहीं दे रहा है। जल्दी ही यह तूफ़ान अपना रास्ता बदलने लगेगा और 11 जून के बाद यह उत्तर पश्चिम दिशा में भारत के तट से दूर चला जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

610 किसानों को मिले कृषि यंत्र, आप भी उठाएं योजना का लाभ

Agricultural Machinery Grant Scheme

कृषि कार्यों में उपयोग आने वाले आधुनिक उपकरणों की वजह से आज खेती पहले से आसान हो गई है। पर इन उपकरणों की उपलब्धता हर किसान को नहीं होती क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा महंगे होते हैं। किसानों की इसी समस्या को मद्देनज़र रखते हुए सरकार की तरफ से उपकरणों पर सब्सिडी देने की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है कृषि यांत्रिकीकरण योजना।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार सहित कई राज्य अपने स्तर पर कृषि यांत्रिकीकरण योजना चला रही है और इसके तहत कृषि यंत्र की खरीदी पर सब्सिडी दे रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने योजना के तहत राज्य के राजनांदगांव जिलें में पिछले 4 सालों में कृषि यांत्रिकीकरण योजना और अन्य सहभागी योजनाओं के माध्यम से 610 किसानों को ट्रैक्टर के साथ साथ दूसरे कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी गई है। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 करोड़ 90 लाख 42 हजार रुपए खर्च किये हैं।

बता दें की छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही इस योजना में किसानों को खेती के यंत्र खरीदने पर 40 से 50% तक सब्सिडी दी जाती है। इसके साथ ही खेती के यंत्र खरीदने के लिए किसानों को बैंक लोन भी उपलब्ध करवाया जाता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share