शुरू हो गई मानसून की भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

एक सप्ताह की देरी से मानसून ने केरल में दस्तक दी है। उत्तर पूर्वी भारत में अब मानसून जल्द ही पहुंचेगा तथा वहां पर भारी बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों के दौरान धूल भरी आंधी के साथ गरज चमक और बौछारें संभव है। मध्य भारत और पूर्वी भारत का मौसम गर्म बना रहेगा साथ हीं लू चलने की भी संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात के तट पर 2 दिन बाद हवाओं की गति बहुत तेज हो जाएगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। गुजरात के तटीय जिलों में बारिश 24 घंटे बाद शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>