13 अप्रैल से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना की शुभ मुहूर्त

chaitra Navratri

चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार इस पर्व की शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है। नवरात्रि नौ दिन तक चलता है और इसके प्रथम दिन कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पर्व का आरंभ हो जाता है।

नवरात्रि में कलश की स्थापना शुभ मुहूर्त पर ही किया जाना चाहिए। पंचांग के अनुसार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त इस बार 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। अतः इसी दौरान कलश की स्थापना करें और फिर नौ दिन तक विधिवत पूजा करें।

स्रोत: एबीपी लाइव

Share

मध्य प्रदेश में बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिलने की है संभावना, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

मध्य प्रदेश के साथ साथ राजस्थान और विदर्भ जैसे इलाकों में पिछले कुछ दिनों में तापमान काफी बढ़ गया था। पर अब इससे कुछ राहत मिलने की संभावना बन रही है। यह राहत उत्तरी दिशा से चल रही हवाओं के कारण मिलेगी। इन इलाकों में अब तापमान गिरेंगे लेकिन गर्मी फिर भी रहेगी।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में 6 अप्रैल को क्या रहे फसलों के भाव

Mandi Bhaw Madhya Pradesh

 

मंडी फसल न्यूनतम अधिकतम
हरसूद सोयाबीन 5876 6301
हरसूद तुवर 5000 6291
हरसूद गेहूं 1600 2151
हरसूद चना 4620 5081
हरसूद मक्का 1051 1337
हरसूद सरसों 4701 4701
रतलाम _(नामली मंडी) गेहूं 1610 2010
रतलाम _(नामली मंडी) सोयाबीन 5200 6500
पिपरिया गेहूं 1500 1750
पिपरिया चना 4000 5100
पिपरिया मक्का 1000 1200
पिपरिया मूंग 4000 6800
पिपरिया तुवर 4000 7100
पिपरिया धान 2300 2750
पिपरिया मसूर 5000 5200
खरगोन कपास 4800 6655
खरगोन गेहूं 1657 1981
खरगोन चना 4400 4796
खरगोन मक्का 1161 1414
खरगोन सोयाबीन 6191 6342
खरगोन डॉलर चना 7501 8121
खरगोन तुवर 5000 6571
खरगोन ज्वार 1401 1401

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपने फसल की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़े।

Share

मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत

Weather Update Hot

मध्य भारत में पिछले 24 घंटे में राजस्थान के साथ साथ गुजरात और विदर्भ में तापमान काफी बढ़ा है। गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में हीटवेव कंडीशन बनी हुई है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना रहेगा और अगले 2 दिनों तक यह हीटवेव की स्थिति भी बनी रहेगी।

स्रोत : स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में 5 अप्रैल को क्या रहे फसलों के भाव

Mandi Bhaw Madhya Pradesh

 

मंडी फसल न्यूनतम अधिकतम मॉडल
हरसूद सोयाबीन 5651 6171 6101
हरसूद गेहूँ 1672 1900 1705
हरसूद चना 3500 4863 4750
हरसूद तुवर 5701 6300 6000
हरसूद मक्का 1271 1275 1271
हरसूद सरसों 4400 4601 4400
खरगोन कपास 4900 6701 5570
खरगोन गेहूँ 1695 1935 1740
खरगोन चना 4011 4775 4650
खरगोन मक्का 1170 1401 1320
खरगोन सोयाबीन 5711 6326 6326
खरगोन डॉलर चना 7051 8201 7700
खरगोन तुवर 5151 5856 5515

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपने फसल की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़े।

Share

किसानों के खातों में पहुँचने लगी है पीएम किसान की आठवीं क़िस्त, चेक करें अपना स्टेटस

8th installment of PM Kisan has started reaching the accounts of farmers

1 अप्रैल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में 8वीं किस्त के 2000 रुपये आने शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक मदद करने के लिए हर साल 6,000 रुपये प्रदान करती है। ये पैसे किसानों के खाते में तीन किस्तों में भेजे जाते हैं। सरकार अभी तक किसानों के खातों में सात किस्तों का पैसा भेज चुकी है। इसकी आठवीं किस्त अब किसानों के खातों में जा रही है।

अगर किसी किसान ने इस योजना से रजिस्ट्रेशन करवाया है पर उसके खाते में रकम नहीं पहुंची है तो वो अपना स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकता है।

अपना स्टेटस चेक करने के लिए :

  • योजना की अधिकारिक वेबसाइट ? pmkisan.gov.in पर जाएँ और फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें। इसके बाद आपको लाभार्थी की स्थिति दिखाई देगी। अब आप उस पर क्लिक कर दें।

  • लाभार्थी की स्थिति पर क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर, खाता नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

  • इतना करने के बाद आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची में है या नहीं।
  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में है और उसमें किसी प्रकार की गलती नहीं है, तो आपको योजना का लाभ जरूर मिलेगा।

स्रोत : कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

 

Share

मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जाने मौसम पूर्वानुमान

Weather Update Hot

मध्य भारत में धीरे धीरे अब तापमान बढ़ने लगा है। ख़ास कर के पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हिट वेव कंडीशन आने की संभावना है। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी, और फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

स्रोत : स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश में धूल भरी हवाओं की वजह से तापमान में होगी थोड़ी गिरावट

Weather Forecast

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और पश्चिमी दिशाओं से हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि इलाकों में चलेंगी। राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी ज़िलों में इन हवाओं की रफ़्तार 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा रहने संभावना है। कई इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है जिससे तापमान में कुछ और गिरावट देखने को मिल सकती है।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

गर्मियों के मौसम में लोबिया की फसल को चारे के रूप में करें उपयोग

Benefits of planting cowpea crop as fodder in summer
  • गर्मियों के मौसम में पशुओं के लिए हरे चारे का इंतजाम करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में पशुपालकों को इस समय लोबिया की बुआई करनी चाहिए।
  • लोबिया पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • लोबिया सबसे तेज बढ़ने वाला दलहनी चारा फसल है।
  • लोबिया के अधिक पौष्टिक व पाचकता से भरपूर होने के कारण ही इसे घास के साथ मिलाकर बोने से इसकी पोषकता बढ़ जाती है।
  • लोबिया सब्ज़ी के रूप में भी उपयोग की जाती है। ख़ास कर के इसका उपयोग बरसात में होता है क्योंकि इस समय हरी सब्जियों की उपलब्धता कम हो जाती है।
  • इस समय हरी सब्जी के लिए लोबिया का उत्पादन किसानों को अच्छा मुनाफा दिलाता है।
  • लोबिया दलहनी फसल है तो यह मिट्टी में नाइट्रोज़न नामक पोषक तत्व की उपलब्धता को बहुत बढ़ाती है।

आधुनिक और स्मार्ट खेती से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहे ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने किसान मित्रों से भी करें साझा।

Share

मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में गर्मी का दौर रहेगा जारी, जाने मौसम पूर्वानुमान

Weather Update Hot

मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में हीट वेव कंडीशन है। गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तरी तेलंगाना के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार बने हुए हैं। इन इलाकों में आने वाले दिनों में भी काफी ज्यादा गर्मी रहने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम साफ़ रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई संभावना नहीं है।

स्रोत : स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share