अगर 30 अप्रैल तक जमा करें फसली ऋण, तो नहीं चुकाना होगा कोई ब्याज

If you deposit the crop loan by 30 April, then no interest will have to be repaid

देश के लाखों किसान अपनी कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए फसली ऋण लेते हैं। किसानों को फसली ऋण सरकार द्वारा कम ब्याज दर पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। हालांकि कई बार समय पर ऋण ना चुका पाने के कारण किसानों को ज्यादा ब्याज देना पड़ जाता है।

मध्यप्रदेश सरकार ने फसली ऋण को लेकर एक नया ऐलान किया है जिससे किसानों को बिना किसी ब्याज के फसली ऋण चुकाने के लिए एक माह का समय दे दिया है। किसान खरीफ सीजन के दौरान लिए गए फसली ऋण को 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों और कृषि विशेषज्ञों की सलाहों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन के लेख जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करें।

Share

मध्य भारत में अब होगी तापमान में थोड़ी गिरावट, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

मध्य भारत में तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है और कई क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री को भी पार कर गया है। हालांकि अब इन इलाकों में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। विपरीत चक्रवातीय हवाओं का का क्षेत्र गुजरात के ऊपर बना हुआ है और इसके प्रभाव से हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी। 40 डिग्री तक पहुँच चूका तापमान अब गिरकर 35-36 डिग्री तक रह जाएगा जिससे मध्य भारत को हल्की राहत मिलेगी।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

टमाटर में जीवाणु धब्बा रोग की पहचान एवं निवारण

Identification and prevention of bacterial spot in tomato
  • टमाटर में जीवाणु धब्बा रोग जीवाणुओं के प्रकोप के कारण होता है।
  • इस रोग के लक्षण पौधे के सभी भागों में पाये जाते हैं तथा पत्तियों पर इसका प्रभाव बहुत अधिक देखने को मिलता है।
  • प्रारम्भ में इस रोग के लक्षण भूरे रंगे के नाव के आकार के छोटे धब्बों के रूप में दिखाई देते हैं जो कि बड़े होकर पत्तियों के सम्पूर्ण भाग को झुलसा देते हैं तथा ऊतक मर जाते हैं और हरा रंग नष्ट हो जाता है।
  • इससे प्रकाश संश्लेषण बुरी तरह प्रभावित होता है। इससे प्रभावित पौधे के बीजों में अंकुरण क्षमता कम होती है।
  • टेबुकोनाज़ोल 10% + सल्फर 65% WG @ 500 ग्राम/एकड़ या कासुगामायसिन 5% + कॉपर आक्सीक्लोराइड 45% WP @ 300 ग्राम/एकड़ या कासुगामायसिन 3% SL@ 400 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
  • जैविक उपचार के रूप में स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस @ 250 ग्राम/एकड़ की दर छिड़काव करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में रोगों व कीटों के प्रकोप की समयपूर्व जानकारी प्राप्त करते रहें । इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने किसान मित्रों से भी करें साझा।

Share

मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं के साथ बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Update Hot

मध्य भारत के कई क्षेत्रों में हीट वेव की संभावना बन रही है। इसके कारण मध्य प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश के साथ साथ विदर्भ और मराठवाड़ा के इलाकों में अगले एक दो दिनों में हीट वेव आने की प्रबल संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कई स्वास्थ्य लाभ देता है अश्वगंधा, जानें इसके फायदे

Ashwagandha gives many health benefits
  • अश्वगंधा एक चमत्कारी औषधि के रूप में काम करती है। यह शरीर को बीमारियों से बचाने के अलावा दिमाग और मन को भी स्वस्थ रखती है।
  • अश्वगंधा का सेवन करने से दिल संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।
  • इसका सेवन से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती है और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है।

ऐसे ही अन्य घरेलु नुस्खे और कृषि से सम्बंधित हर जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। नीचे दिए गए शेयर बटन से इस लेख को अपने मित्रों के साथ साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जाने मौसम पूर्वानुमान

Weather Update Hot

मध्य भारत में पिछले कुछ दिनों से चल रही प्री-मानसून बारिश की गतिविधियां अब पूरी तरह से समाप्त हो चुकी हैं और आगे भी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। अब ये क्षेत्र पूरी तरह से शुष्क ही बना रहेगा। मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान हीट वेव आ सकती है। तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री को पार कर सकता है।

वीडियो स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश में 27 मार्च से शुरू होगी चना, मसूर, सरसों की एमएसपी पर खरीदी

On MSP the purchase of gram, lentil and mustard will start from March 27

रबी फसलों की कटाई का काम अब खत्म हो रहा है और ज्यादातर किसान अपनी उपज की बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी आई है। प्रदेश में चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खरीदी आगामी 27 मार्च से शुरू होने जा रही है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2021-22 के तहत एमएसपी पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी की तिथि पहले 22 मार्च निश्चित की गई थी। पर अचानक हुई बारिश को देखते हुए राज्य के कृषि विभाग ने इस तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है और अब यह प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होने जा रही है।

स्रोत: कृषक जगत

कृषि सलाहों और कृषि क्षेत्र से सम्बंधित हर जानकारी के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख पढ़ते रहें और अपनी फसल की सही बिक्री के लिए ग्राम व्यापार पर स्वयं खरीदारों के करें संपर्क।

Share

मध्य प्रदेश में अब तापमान में होगी वृद्धि, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

मध्य भारत में पिछले कई दिनों से मौसम की गतिविधियां देखने को मिल रही थी और बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चल रही थी। इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली थी। हालाँकि अब मध्य भारत में धीरे धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। इसके साथ धूप भी तेज रहेगी और इन इलाकों में अगले एक हफ्ते तक मौसम की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेगी।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में 24 मार्च को क्या रहे फसलों के भाव

Mandi Bhaw Madhya Pradesh

 

मंडी फसल न्यूनतम अधिकतम
हरसूद सोयाबीन 4303 5630
हरसूद तुवर 4801 6001
हरसूद गेहूं 1599 1740
हरसूद चना 3400 4700
हरसूद मक्का 1257 1280
खरगोन कपास 4800 6400
खरगोन गेहूं 1650 1895
खरगोन चना 4315 4750
खरगोन मक्का 1231 1377
खरगोन सोयाबीन 5501 5660
खरगोन डॉलर चना 7000 7851
खरगोन तुवर 5681 5775
धामनोद गेहूं 1690 1800
धामनोद डॉलर चना 6700 7650
धामनोद मक्का 1051 1375
धामनोद कपास 4305 5500

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपने फसल की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़े।

Share

ग्रामोफ़ोन लेकर आया है ‘ग्राम व्यापार – फसलों का बाजार’

Gramophone's Gram Vyapar

ग्रामोफ़ोन एप की मदद से स्मार्ट खेती करने वाले किसानों के लिए ग्रामोफ़ोन एक और सौगात लेकर आया है जिसकी मदद से किसान घर बैठे मनपसंद खरीददार को सही रेट पर अपनी उपज बेच पाएंगे। इस सौगात का नाम है ‘ग्राम व्यापार’ जो ग्रामोफ़ोन एप पर एक नए फीचर के रूप में किसान भाइयों के लिए लाया गया है। इस नए फीचर को अपने एप पर पाने के लिए आपको अपना ग्रामोफ़ोन एप प्लेस्टोर पर जाकर अपडेट करना होगा।

लॉगिन के समय चुनें एप मोड

अपडेट करने के बाद जब आप एप खोलेंगे और लॉगिन करेंगे तब आपको चुनना होगा कि आप किसान हैं या फिर व्यापारी। जब आप “मैं किसान हूँ” चुनेंगे तब एप का मुख्य स्क्रीन खुल जाएगा।

मुख्य स्क्रीन से व्यापार स्क्रीन 

मुख्य स्क्रीन के निचले हिस्से के केंद्र में मौजूद गोल बटन से आप व्यापार विकल्प में चले जाएंगे। व्यापार विकल्प पर आपको खरीददार और विक्रेता की सूची नजर आएगी।

ऐसे बनाएं फसल बिक्री सूची

व्यापार स्क्रीन के दाहिने-निचले हिस्से में बने + के चिन्ह पर क्लिक कर आप अपनी फसल की बिक्री सूची तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेची जाने वाली सामग्री का नाम, मात्रा, भाव, बेचने की तारीखें व गुणवत्ता सम्बन्धी जानकारी दर्ज करनी होगी और आखिर में इसे प्रकाशित करना होगा। ऐसा करने से आपकी फसल की बिक्री सूची सफलतापूर्वक दर्ज हो जायेगी। 

ढूंढें भरोसेमंद खरीददार 

इसके साथ ही आप चाहें तो खरीददारों की सूची में जाकर खुद ही अपनी फसल के लिए सही और भरोसेमंद खरीददार ढूंढ सकते हैं। यहाँ आपको खरीददार द्वारा इच्छित फसल और उसकी गुणवत्ता संबंधी जानकारी के साथ फसल के भाव की भी जानकारी मिल जायेगी। खरीददार के संपर्क सूत्र यानी फोन नंबर पर आप स्वयं उनसे बात कर सकते हैं और अपनी फसल का सौदा तय कर सकते हैं।

तो कुछ इस प्रकार आप घर बैठे अपनी फसल का सौदा तय कर सकते हैं और अच्छा भाव प्राप्त कर सकते हैं। तो देर किस बात की, इस बार रबी फसलों की बिक्री ग्राम व्यापार से ही करें। ज्यादा जानकारी के लिए मिस्ड कॉल करें 1800-315-7470

Share