8 जुलाई को इंदौर मंडी में क्या रहे प्याज के भाव?
वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 8 जुलाई के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
जब मंडी थी बंद, उज्जैन के किसान ने ग्राम व्यापार से घर बैठे बेची प्याज और लहसुन
ग्रामोफ़ोन द्वारा किसानों की खेती को स्मार्ट बनाकर अच्छी उपज प्राप्ति की बातें तो आपने कई बार सुनी होगी पर अब ग्रामोफ़ोन एप के ग्राम व्यापार के माध्यम से कई किसान अपनी जबरदस्त उपज की बिक्री भी घर बैठे स्मार्ट तरीके से कर रहे हैं। लॉक डाउन में जब लगभग सभी मंडियां बंद थी, ऐसे समय में ग्राम व्यापार ने किसान की फसल बिक्री से सम्बंधित चिंताओं को दूर कर दिया है। उज्जैन जिले के किसान आशीष जी सरिया ने ग्राम व्यापार से अपनी प्याज और लहसुन की जबरदस्त उपज बेची और उन्होंने ग्रामोफ़ोन को धन्यवाद भी कहा।
आशीष उज्जैन जिले के कचनारिया गांव के निवासी हैं और पिछले दो साल से ग्रामोफ़ोन के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने पिछले दो साल में अपनी खेती को स्मार्ट बनाया और बेहतर उपज प्राप्त की। इस बार उन्होंने अपनी प्याज और लहसुन की फसल ग्राम व्यापार से भरोसेमंद खरीददारों को बेचा।
इस दौरान उन्होंने कहा “ग्रामोफ़ोन एप की मदद से हमारी खेती तो पहले से बहुत अच्छी हो गई है और उपज भी काफी हो रहा है। इस बार भी मैंने 80 क्विंटल/बीघा प्याज और 27 क्विंटल/बीघा लहसुन का उत्पादन लिया है। पर इतना ज्यादा उपज लेने के बाद भी उपज की बिक्री को लेकर हमें बहुत परेशान होना पड़ता था। सही खरीददार ढूंढ़ने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता था। कई बार तो सही दाम न मिलने के डर से औने-पौने दाम पर उपज बेचना पड़ता था। लेकिन इस बार ग्रामोफ़ोन के ‘ग्राम व्यापार’ के आ जाने से ये सभी समस्याएं दूर हो गई हैं। फसल बेचना अब बेहद आसान हो गया है। इस बार मैंने अपनी प्याज और लहसुन की उपज के लिए ग्राम व्यापार से ही खरीददार ढूंढे हैं।”
जब आशीष से ग्राम व्यापार के माध्यम से फसल बिक्री के अनुभव से जुड़े सवाल पूछे गए तब उन्होंने कहा की “ग्राम व्यापार ने तो फसल बेचने का काम बहुत ही आसान बना दिया है। इस बार लॉक डाउन के कारण सभी मंडियां बंद थीं और खरीददारों से कोई संपर्क नहीं हो रहा था। ऐसे में जब ग्रामोफ़ोन का ग्राम व्यापार मैंने देखा तो प्याज और लहसुन की बिक्री सूची बना दी, पर मुझे उम्मीद नहीं थी की कोई खरीददार मुझे यहाँ से भी मिलेगा और अच्छा भाव देगा। पर कुछ ही देर में मुझे कई खरीददारों ने फ़ोन किया। मैंने खरीददारों को अपनी फसल का भाव बताया तो कुछ खरीददार तो नहीं मानें पर एक खरीददार ने मेरी फसल की अच्छी क्वालिटी देख सौदा तय कर दिया। “
आशीष की ही तरह सैकड़ों किसान अपनी उपज के लिए ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार पर खरीददार ढूंढ रहे हैं और उन्हें अच्छा भाव भी मिल रहा है। आप भी अपनी फसल ग्राम व्यापार के माध्यम से बेच सकते हैं, और इसके लिए आपको ग्राम व्यापार पर अपनी फसल की बिक्री सूची बनानी होगी। तो देर किस बात की आज ही बनाएं अपनी फसल की बिक्री सूची।
ये भी पढ़ें: जानें ग्राम व्यापार पर कैसे बनाते हैं बिक्री सूची
बिक्री सूची बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें ? बिक्री सूची बनायें
Shareमध्य प्रदेश में इन किसानों को मिलेगा मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ
मध्य प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पिछले दिनों मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना लांच किया गया है। इस विषय पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा की, “सिंचाई के लिए सोलर पंपों की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना को स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट ने तय किया है कि जहां पर अभी बिजली नहीं है, वहां सोलर पंपों को प्राथमिकता देकर मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना को तत्काल लागू किया जाए।”
सोलर पम्प स्थापना के लिए किसान मध्य प्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अंतर्गत भारत सरकार व मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सब्सिडी दी जायेगी। इस बार मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों को प्राथमिकता दी जायेगी जिनके खेतों में बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।
स्रोत: गांव कनेक्शन
Shareकृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
अब पूरे मध्य प्रदेश में मानसून हो जायेगा सक्रिय, भारी बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा मराठवाड़ा में अगले कल से मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा तथा कई स्थानों पर भारी बारिश संभव है। 10 जुलाई से मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी जिलों में 9 जुलाई से बारिश बढ़ सकती है। राजस्थान में 10 जुलाई से बारिश शुरू होगी तथा 14 जुलाई तक पूरे राजस्थान में बारिश होने लगेगी। गुजरात में बारिश 12 या 13 जुलाई से शुरू हो सकती है।
वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
7 जुलाई को मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या रहे अलग अलग फसलों के भाव
मंडी |
फसल |
न्यूनतम |
अधिकतम |
मॉडल |
हरसूद |
सोयाबीन |
6001 |
7439 |
7291 |
हरसूद |
गेहूँ |
1685 |
1700 |
1690 |
हरसूद |
चना |
3201 |
4276 |
3601 |
हरसूद |
मूंग |
3601 |
5925 |
5851 |
हरसूद |
मक्का |
1635 |
1658 |
1635 |
रतलाम _(नामली मंडी) |
गेहूँ लोकवन |
1600 |
1756 |
1690 |
रतलाम _(नामली मंडी) |
यलो सोयाबीन |
6000 |
7270 |
6750 |
रतलाम _(नामली मंडी) |
इटालियन चना |
4300 |
4400 |
4400 |
रतलाम |
गेहूँ लोकवन |
1750 |
2120 |
1840 |
रतलाम |
गेहूँ मिल |
1622 |
1740 |
1670 |
रतलाम |
विशाल चना |
3790 |
4635 |
4101 |
रतलाम |
इटालियन चना |
4490 |
4690 |
4550 |
` |
डॉलर चना |
4001 |
7800 |
7051 |
रतलाम |
यलो सोयाबीन |
6600 |
7510 |
7030 |
रतलाम |
मटर |
3600 |
7409 |
6701 |
रतलाम |
मेथी |
6180 |
6180 |
6180 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
सोयाबीन |
7000 |
8101 |
7500 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
गेहूँ |
1650 |
2150 |
1900 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
चना |
4650 |
4670 |
4660 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
डॉलर चना |
7191 |
7341 |
7266 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
मटर |
3680 |
4721 |
4200 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
मेधी दाना |
5400 |
6561 |
6000 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
मक्का |
1502 |
1741 |
1621 |
रतलाम _(नामली मंडी) |
लहसून |
1500 |
10000 |
5500 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
प्याज |
800 |
2200 |
1500 |
रतलाम_एपीएमसी |
प्याज |
725 |
1992 |
1365 |
रतलाम_एपीएमसी |
लहसून |
950 |
8200 |
4400 |
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी फसल की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
7 जुलाई को इंदौर मंडी में क्या रहे प्याज के फाइनल भाव?
वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 7 जुलाई के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
पढ़ें जुलाई माह का ग्रामोफ़ोन उदय अखबार
अब 90% की सरकारी सब्सिडी पर करें बकरी पालन और कमाएं बढियाँ मुनाफा
कई किसान भाई बकरी पालन के व्यवसाय से अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं। बकरी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने भारी सब्सिडी की घोषणा की है। राज्य के पशुपालन विभाग ने भेड़-बकरी पालकों को पहले से दी जा रही सब्सिडी में भारी इजाफा किया है।
पहले राज्य के बकरी पलकों को इस मद में 50% की सब्सिडी दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर 90% कर दिया गया है। बकरी पालन पर इस 90% की भारी सब्सिडी का लाभ राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के लोग उठा सकेंगे। वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को भी भेड़-बकरी पालन के लिए 25% की सब्सिडी इस योजना के तहत दी जायेगी।
स्रोत: कृषि जागरण
Shareकृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
मिर्च की रोपाई के बाद हो सकता है रस चूसक कीट थ्रिप्स का प्रकोप, ऐसे करें नियंत्रण
-
मिर्च की फसल में रोपाई प्रक्रिया पूरे होने के साथ हीं रस चूसक कीटों का प्रकोप शुरू होने लगता है। यह कीट पत्तियों का रस चूसते हैं और अपने तेज मुखपत्र के साथ पत्तियों एवं कलियों का रस चूसते हैं और पत्तियां किनारों पर भूरी हो सकती हैं, या विकृत हो सकती हैं साथ ही ऊपर की ओर मुड़ सकती हैं। इसी वजह से पत्तियां मुरझा जाती हैं और फसल की बढ़वार को भी प्रभावित करती है।
-
इस कीट के प्रबंधन के थियामेंथोक्साम 12.6% + लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 9.5% ZC@ 80 मिली/एकड़ या स्पेनोसेड 45% SC @ 75 मिली/एकड़ या सायनट्रानिलीप्रोल 10.26% OD @ 240 मिली/एकड़, लैम्ब्डा सायलोथ्रिन 4.9% CS @ 200 मिली/एकड़ या फिप्रोनिल 5% SC @ 400 मिली/एकड़ का उपयोग करें।
-
जैविक उपचार के रूप में बवेरिया बेसियाना 500 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
Shareफसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।