10 जुलाई को क्या रहे इंदौर मंडी में क्या रहे प्याज के भाव?
वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 10 जुलाई के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
इस स्कीम में एक बार प्रीमियम चुकाएं और 12000 रुपये मासिक पेंशन पाएं
एलआईसी की सरल पेंशन योजना एक सिंगल प्रीमियम योजना है जिसमें सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा कर पूरे जीवन में आप एक निश्चित पेंशन राशि प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1 जुलाई 2021 को शुरू की है।
इस स्कीम को आप ऑफलाइन या ऑनलाइन www.licindia.in की ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस पेंशन प्लान के अंतर्गत मिनियम एन्यूटी 12000 रुपये सालाना है। इस प्लान में अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है। वहीं योजना 40 से 80 साल की आयु के लिए उपलब्ध है। मासिक पेंशन का फायदा प्राप्त करने के लिए आपको कम से कम 1000 रुपये का योगदान करना होगा। त्रिमासिक पेंशन के लिए यह रकम 3000 रुपये है।
स्रोत: नवभारत टाइम्स
Shareआपके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ साझा करें।
सोयाबीन में हो रहा है पत्ती धब्बा रोग का प्रकोप, जानें नियंत्रण के उपाय
-
इस बीमारी के लक्षण सर्वप्रथम घनी बोई गयी फसल में, पौधे के निचले हिस्सों दिखाई देते हैं। इसके कारन रोगग्रस्त पौधे पर पर्णदाग, पत्ती झुलसन अथवा पत्तियों के गिरने आदि के लक्षण नजर आते हैं।
-
पत्तियों पर असामान्य गीले धब्बे दिखाई देते हैं, जो की बाद में भूरे या काले रंग में परिवर्तित हो जाते हैं एवं संपूर्ण पत्ती झुलस जाती है।
-
पर्णवृंत, तना, फली पर भी भूरे धब्बे दिखाई देते हैं। फली एवं तने के ऊतक संक्रमण पश्चात भूरे अथवा काले रंग के होकर सिकुड़ जाते हैं।
-
पौधों के रोगग्रस्त भागों पर नमी की उपस्थिति में, सफेद और भूरे रंग की संरचनाए दिखाई देती है।
-
इस रोग के निवारण के लिए क्लोरोथियोनिल @ 400 ग्राम/एकड़ या कार्बेन्डाज़िन 12% + मैनकोज़ब 63% WP@ 300 ग्राम/एकड़ या कीटाजीन@ 200 मिली/एकड़ दर छिड़काव करें।
-
जैविक उत्पाद के रूप में ट्रायकोडर्मा विरिडी 250 ग्राम/एकड़ + स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस@ 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
Shareफसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।
बुआई के बाद मक्का की फसल में जरूर करें खरपतवार प्रबंधन
फसल चाहे कोई भी हो खरपतवार की अधिकता से पैदावार में कमी आ ही जाती है। अन्य सभी फसलों की तरह मक्के की फसल में भी खरपतवारों के कारण पैदावार में भारी कमी आती है। समय रहते खरपतवारों पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। अगर आप मक्के की खेती कर रहे हैं तो आपके खेत में भी कई तरह के खरपतवार हो सकते हैं।
मक्का की फसल में खरपतवार प्रबंधन की यांत्रिक विधि: मक्का की खेती में निदाई और गुड़ाई की खास भूमिका है। इससे खरपतवार को अच्छी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए मक्का की खेती करने वाले किसान को, मक्का में 2 से 3 बार निदाई और गुड़ाई करना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गुड़ाई कभी भी 4 से 5 सेमी से ज्यादा गहरी न करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर गहरी गुड़ाई करते हैं तो इससे फसल की जड़ को नुकसान पहुँचती है या इससे जड़ें कट भी सकती हैं। पहली निदाई, बुवाई के 15 दिन बाद करें और दूसरी निदाई लगभग 40 दिन बाद करें।
1 -3 दिनों में खरपतवार नियंत्रण: बुवाई के दूसरे या तीसरे दिन, अंकुरण से पूर्व खरपतवारनाशी का प्रयोग करने से खरपतवार नष्ट हो जाते हैं। मक्का में उगने वाले खरपतवार, सामन्यतः वार्षिक घास एवं सकरी एवं चौड़ी पत्तियों वाली खरपतवार होती है।
मक्का में निम्न खरपतवारनाशकों का उपयोग किया जा सकता है
पेंडीमेथलीन 38.7 @ 700 मिली/एकड़(1 से 3 दिनों बाद) की दर से छिड़काव करें या एट्राजिन 50% WP @ 500 ग्राम/एकड़ (3 से 5 दिनों बाद) छिड़काव करें। यदि दलहनी फसलों को मक्का में मध्यवर्ती फसलों के रूप में उगाया जाता है तो एट्राजीन का उपयोग न करें। इसके स्थान पर पेंडीमेथलीन का ही उपयोग करें।
Shareफसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।
मध्य भारत में जोरदार बारिश की संभावना, जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश
मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की भारी बारिश की संभावना बन रही है। अन्य क्षेत्रों में भी मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। 11 जुलाई से देश के अधिकांश राज्यों में मानसून की बारिश जोर पकड़ेगी। अब तक जो मानसून की कमी खल रही थी वह धीरे-धीरे पूरी हो जाएगी तथा फसलों को भी राहत मिलने की संभावना है।
वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
9 जुलाई को मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या रहे अलग अलग फसलों के भाव
मंडी |
फसल |
न्यूनतम |
अधिकतम |
रतलाम _(नामली मंडी) |
गेहूँ लोकवन |
1666 |
1765 |
रतलाम _(नामली मंडी) |
यलो सोयाबीन |
6500 |
7400 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
मका |
1571 |
1687 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
उरद |
3251 |
5980 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
सोयाबीन |
7000 |
7550 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
गेहूँ |
1650 |
2120 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
चना |
4121 |
4600 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
मसूर |
5200 |
5700 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
धनिया |
5000 |
6500 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
मेथी |
5001 |
7200 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
अलसी |
6000 |
7201 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
सरसो |
6101 |
6401 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
डॉलर चना |
4501 |
8000 |
रतलाम _(नामली मंडी) |
लहसून |
1500 |
9801 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
प्याज |
700 |
2101 |
रतलाम _(जावरा मंडी) |
लहसून |
2001 |
9600 |
रतलाम_एपीएमसी |
प्याज |
850 |
2142 |
रतलाम_एपीएमसी |
लहसून |
1100 |
8401 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
सोयाबीन |
6800 |
7471 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
गेहूँ |
1600 |
2421 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
चना |
4540 |
4699 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
रायडा |
5501 |
5811 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
मटर |
2402 |
4570 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
मेधी दाना |
5700 |
5700 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
मसूर |
4700 |
5291 |
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी फसल की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
9 जुलाई को क्या रहे इंदौर मंडी में प्याज के भाव?
वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 9 जुलाई के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
धान की मिलिंग पर 200 रुपए प्रति क्विंटल तक की राशि देने का ऐलान
किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान की मिलिंग प्रक्रिया में आ रही समस्या का समाधान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पिछले दिनों निकाल लिया गया। बता दें की खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई 37 लाख 26 हजार मी. टन धान की मिलिंग होनी है।
मिलिंग प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से प्रदेश में मिलिंग की मान्य दर 50 रूपये प्रति क्विंटल के साथ अपग्रेडेशन राशि मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन एवं भारतीय खाद्य निगम को चावल परिदान के विभिन्न विकल्पों अनुसार केवल खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 मिलिंग के लिए 50 रूपये से 200 रूपये प्रति क्विंटल तक देने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में यह भी निश्चित किया गया की सीमावर्ती राज्यों के मिलर से भी मिलिंग का कार्य करवाया जाएगा।
स्रोत: कृषक जगत
Shareकृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
सब्जियों की फसल में ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगाने की पूरी विधि और इसके फायदे
सिंचाई प्रक्रिया के लिए आज किसानों के पास कई आधुनिक विकल्प मौजूद हैं। इन्हीं विकल्पों में से एक है ड्रिप सिंचाई का, यह सिंचाई की एक बहुत ही उन्नत तकनीक है जिसके इस्तेमाल से पौधों को पानी की आपूर्ति बेहतर ढंग से होती है। आज के इस वीडियो में सब्जियों की फसल में इसी उन्नत सिंचाई प्रक्रिया को लगाने की विधि से सम्बंधित जानकारी विस्तार से प्राप्त करेंगे।
वीडियो स्रोत: माइक्रो इरिगेशन
Shareस्मार्ट कृषि से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख रोजाना पढ़ें। इस लेख को शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।