कद्दूवर्गीय फसल में एन्थ्रक्नोस के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

Symptoms and control of anthracnose in cucurbit crops

यह रोग कोलीटोट्राइम लेजीनेरियम नामक फफूँद से फैलता है। यह रोग अधिकतर खरबूजे, लौकी व खीरे में अधिक हानि पहुंचता है। इस रोग में पत्तियों के शिराओं पर धब्बे दिखाई देते है, जो बाद में 1 सेंटीमीटर व्यास के हो जाते है। इनका रंग भूरा तथा आकार कोणीय होता है। ग्रासित पौधों की पत्तियों में धब्बे बढ़ते हैं पर आपस में मिल जाते है, परिणामस्वरूप पत्तियां सूखने लगती हैं। अनुकूल वातावरण में यह धब्बे पौधों व अन्य भागों व फलों पर भी पाए जाते हैं।

नियंत्रण: इस रोग के लक्षण दिखाई देते ही बाविस्टिन (कार्बेन्डाझिम 50% डब्लू पी) @ 120 ग्राम /एकड़ या इंडोफिल जेड 78 (झायनेब 75% डब्लू पी) @ 600- 800 ग्राम प्रति एकड़ के दर से 150-200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

धान की फसल में तना छेदक कीट का ऐसे करें नियंत्रण

Stem borer attacks in paddy crop
  • इस कीट की सुंडी अवस्था ही धान की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। 

  • अंडे से निकलने के बाद सुंडियां मध्य कलिकाओं की पत्तियों को छेदकर तने में घुस जाती हैं। जिसके बाद ये सुंडियां तने को अंदर ही अंदर खाती हुई गांठ तक पहुंच जाती हैं। 

  • पौधों की बढ़वार की अवस्था में इस कीट का प्रकोप होने पर बालियाँ नहीं निकलती हैं। 

  • वहीं बाली निकलने वाली अवस्था में प्रकोप होने पर बालियाँ सूखकर सफेद हो जाती हैं, जिस वजह से दाने नहीं बनते हैं।

  • इसके नियंत्रण के लिए सुपर- डी (क्लोरोपाइरीफोस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी) @ 500 मिली या प्रोफेनोवा (साइपरमैथिन 4% + प्रोफेनोफॉस 40% ईसी) @ 400 मिली एकड़ की दर से छिड़काव करें। 

  • कैलडन (कार्टैप हाइड्रोक्लोराइड 4% जीआर) @ 8 किलो प्रति एकड़ की दर से मिट्टी में उपयोग करें।  

  • जैविक नियंत्रण के लिए बवे कर्ब (बवेरिया बेसियाना) @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें l

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

भिंडी की फसल में फल छेदक के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

Symptoms and control of fruit borer in okra crop

इस कीट के शरीर पर हलके पीले संतरी, भूरे रंग के धब्बे होते हैं। आरंभिक अवस्था में ये सूंडियां कोपलों में छेद करके अंदर पनपती हैं, जिसकी वजह से कोपलें मुरझा जाती हैं और सूख जाती हैं। बाद में ये सुंडियां कलियों और फूलों को नुकसान पहुंचाती हैं। ये फल में छेद बनाकर अंदर घुसकर फल का गूदा खाती हैं, इसके कारण ग्रासित फल यानी भिंडी खाने योग्य नहीं रहती है।  

नियंत्रण के उपाय

  • क्षतिग्रस्त पौधों के तने तथा फलों को एकत्रित करके नष्ट कर दें।

  • फल छेदक कीट की निगरानी एवं नियंत्रण के लिए 5 -10 फेरोमोन ट्रैप प्रति हेक्टेयर लगाएं।

  • लक्षण दिखाई देने पर, फेम (फ्लुबेंडियामाइड 39.35% डब्ल्यू/डब्ल्यू एस सी) @ 60 – 70 मिली प्रति एकड़ के दर से 150 से 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

जानिए कैसे बचाएं मकड़ी के प्रकोप से मिर्च की फसल!

Know how to save chilli crop from mite attack

इस कीट के नवजात और वयस्क दोनों अवस्थाएं नई पत्तियों को निचली सतह से और पौधों के बढ़ते सिरों से रस चूसते हैं। इसके कारण, पत्तियां नीचे की ओर मुड़कर सिकुड़ जाती हैं, एवं उलटे नाव के आकार का रूप ले लेती हैं। संक्रमित पौधे के फल छोटे रह जाते हैं। 

रोकथाम- इन कीटों का प्रकोप दिखाई देते ही बचाव के लिए, ओमाइट (प्रोपरजाइट 57% ईसी)  @ 600 मिली प्रति एकड़ या पेजर (डायफेंथियूरॉन 50% डब्लूपी) @ 240 ग्राम प्रति एकड़ या इमानोवा (इमामेक्टिन बेंजोएट 05 % एसजी) @ 80 ग्राम प्रति एकड़ के दर से 150 -200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

सब्जियों वाली फसल में ऐसे करे खरपतवार प्रबंधन

How to do weed management in vegetable crop

सब्जियों वाली फसलों में खरपतवारों को यदि उचित समय पर नियंत्रित नहीं किया जाए तो यह सब्जियों की उपज एवं गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। खरपतवार न केवल उपज कम करते हैं बल्कि सब्जियों के बीजों के साथ अगर खरपतवारों के बीज मिल गए तो बीज की गुणवत्ता को भी खराब कर देते हैं, जिससे उनका मूल्य प्रभावित होता है। ज्यादातर सब्जी वाली फसलों में शुरूआती अवस्था में खरपतवारों के प्रकोप से बचाना अति आवश्यक होता है, क्योंकि इस समय हुआ नुकसान फसल की बढ़वार एवं उत्पादन दोनों को प्रभावित करता है।

खरपतवार प्रबंधन: 

  • फसल की बुआई करते समय खरपतवार मुक्त शुद्ध एवं प्रमाणित बीज/पौध का प्रयोग करें।

  • पूर्ण रूप से सड़ी गोबर व कम्पोस्ट खाद का ही प्रयोग करें अन्यथा सबसे ज्यादा मात्रा में खरपतवार के बीज खेत में आने की संभावना इसी से ही रहती है।

  • कृषि यंत्रों को लगी मिट्टी एक खेत से दूसरे खेत में प्रयोग करने से पहले साफ़ जरूर कर लें।

  • नर्सरी के स्थान को खरपतवार मुक्त रखें।

  • खेत के आस-पास की मेड़, पानी के स्त्रोत व नालियों को खरपतवार मुक्त रखें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

भिंडी की फसल में सर्कोस्पोरा पत्ती धब्बा रोग के लक्षण व नियंत्रण के उपाय

Symptoms and control measures of Cercospora leaf spot disease in okra crop

यह रोग सर्कोस्पोरा मालाएंसिस नामक फफूंद के कारण होता है। इस रोग से प्रभावित पौधों की पत्तियों पर कोणीय से लेकर अनियमित भूरे धब्बे बनते हैं। अधिक संक्रमण की स्थिति में यह धब्बे पूरी पत्तियों पर फ़ैल जाते हैं, और पत्तियां मुरझाने लगती है जिसके कारण प्रभावित पत्तियाँ जल्दी ही झड़ने लगती हैं।

नियंत्रण के उपाय: ब्लू कॉपर (कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% डब्लूपी) @ 1 किलो प्रति एकड़ या इंडोफिल जेड 78 (झायनेब 75% डब्लूपी) @ 600-800 ग्राम प्रति एकड़ + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली + नोवामैक्स (जिबरेलिक एसिड 0. 001%) @ 300 मिली प्रति एकड़ के दर से 150 से 200 लीटर पानी में मिलकर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

लौकी की फसल में डाउनी मिल्ड्यू रोग की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

Identification and control of downy mildew disease in bottle gourd crop

लौकी के पौधे में डाउनी मिल्ड्यू की समस्या पानी की अनियमितता और जमीन में नमी की मात्रा के कारण होता है। डाउनी मिल्ड्यू लौकी के पौधे में होने वाला एक गंभीर रोग है, जो स्यूडो पेरोनोस्पोरा क्यूबेंसिस नामक कवक के कारण होता है। यह रोग पौधों को किसी भी अवस्था में प्रभावित कर सकता है। इस रोग में पत्तियों पर भूरे व पीले रंग के धब्बे दिखाई देते हैं जो बाद में पत्तियों की शिराओं तक फैल जाते हैं जिससे पत्तियां पीली होकर गिर जाती हैं।

नियंत्रण: इस रोग की रोकथाम के लिए पौधे को अधिक पानी देने से बचाएं। पौधे में पानी देते समय पत्तियों को गीला करने से बचें एवं लक्षण दिखाई देने पर जटायु (क्लोरोथॅलोनिल 75% डब्लूपी) @ 200 ग्राम प्रति एकड़ या नोवैक्सिल (मेटालैक्सिल 8% + मैंकोजेब 64% डब्लूपी) @ 800 – 1000 ग्राम प्रति एकड़ के दर से 150 से 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

गेहूँ की फसल में कटाई का उचित समय एवं सावधानियां

Appropriate time and precautions for harvesting wheat crop

गेहूँ की फसल में साधारणत: फसल पकने पर पत्तियां सूखने लगती हैं, कभी-कभी एक-दो पत्तियां हरी भी रह सकती हैं एवं बाली के नीचे का भाग सुनहरा हो जाता है। साथ ही यदि दाने को अंगूठे से दबाया जाए तो दूध नहीं निकलता तथा दानों में कड़ापन आ जाता है। इसके अतिरिक्त जब दानों में 25-30 प्रतिशत तक नमी होती है, तब फसल की कटाई की जा सकती है। 

फसल पकने के तुरंत बाद काट लेना चाहिए, क्योंकि कटाई देर से करने पर कुछ किस्मों में दाने झडने लगते है, एवं चूहों तथा चिडियों से भी नुकसान हो सकता है। कभी-कभी फसल काटने में देर करने से गेहूँ के दाने की गुणवत्ता पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर कटाई समय से न करें तो उपज में भी कमी आ सकती है, क्योंकि 5-10 प्रतिशत दानों की हानि झड़ने से, चिडियों और चूहों के खाने से तथा मौसम की खराबी से होती है।  

गेहूँ की फसल में कटाई से पहले सिंचाई बंद कर देनी चाहिए, साथ ही फसल को गिरने से बचाना भी अति आवश्यक होता है। कटाई के बाद 4-5 दिन गठ्ठर को धूप में सुखना चाहिए, क्योंकि अगर कटाई के समय दानों में मिट्टी मिल जाए तो गुणवत्ता पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मूंग एवं उड़द की फसल में आवश्यक है मोलिब्डेनम तत्व

Molybdenum element is essential in the crop of green and black gram
  • किसान भाइयों मोलिब्डेनम तत्व दलहनी फसलों के पौधों की जड़ों की गांठों में राइजोबियम बैक्टीरिया द्वारा सहजीवी नाइट्रोजन निर्धारण की प्रक्रिया के लिए आवश्यक होता है।

  • मोलिब्डेनम एक सूक्ष्म पोषक तत्व है जिसकी मूंग एवं उड़द की फसल को बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है।

  • परंतु इसकी बहुत कम मात्रा भी मूंग एवं उड़द की फसल की अच्छी बढ़वार के लिए बहुत आवश्यक है।

  • मूंग एवं उड़द की फसल में मोलिब्डेनम तत्व नाइट्रोजन के रासायनिक परिवर्तन में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

  • यह पौधों की रोगरोधी क्षमता को बढ़ाता है l साथ ही पौधों में विटामिन-सी व शर्करा के संश्लेषण में सहायता करता है।

  • मोलिब्डेनम की कमी से ग्रस्त फसल का विकास सही से नहीं हो पाता है। 

  • पत्तियों के किनारों पर पीलापन आ जाता है, नई पत्तियां सूखने लगती है। सामान्यतः मोलिब्डेनम की कमी के लक्षण नाइट्रोजन की कमी के समान ही होते हैं।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख।

Share

सतर्क रहें, नरवाई जलाना है होगा घातक

Burning crop residue is dangerous
  • किसान भाइयों खेत में फसल कटाई के बाद बचे फसल अवशेष ‘नरवाई’ को जलाने से मिट्टी में उपस्थित सूक्ष्मजीव एवं केंचुआ आदि जलकर नष्ट हो जाते हैं।

  • इसके कारण खेत की उर्वरता व जमीन की भौतिक दशा एवं रासायनिक क्रियाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जमीन कठोर हो जाती है, जिसके कारण जमीन की जल धारण क्षमता भी कम हो जाती है। 

  • नरवाई जलाना घातक है। इससे बचने के लिए किसान भाई निम्न कृषि यंत्रों का उपयोग कर सकते हैं –

  • कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रा रीपर का उपयोग करें इससे कटाई के साथ-साथ भूसा भी एकत्र होता रहता है।

  • रीपर कम बाइंडर से फसल अवशेष जड़ से समाप्त हो जाते हैं। 

  • सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर यंत्र से फसल कटाई के बाद यदि खेत में नमी है तो बुवाई भी की जा सकती है।

  • जीरो टिलेज सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल से नरवाई की अवस्था में भी बुवाई की जा सकती है। 

कृषि से जुड़े ऐसे ही घरेलू नुस्खे एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share