तोरई में बढ़ रहा पीला मोजेक रोग, जल्द करें पहचान व अपनाएं बचाव के उपाय

पीला मोजेक रोग तोरई की फसल के लिए एक गंभीर समस्या है। यह एक विषाणुजनित रोग है और इसके लक्षण पौधों की नई पत्तियों पर पीले धब्बे के रूप में दिखाई देते हैं। इसका प्रकोप अधिक होने के कारण पौधों की पत्तियां छोटी व विकृत हो जाती हैं। यह रोग सफेद मक्खी के द्वारा फैलता है, इस कीट के निम्फ व वयस्क दोनों हीं पौधों का रस चूसते हैं। 

नियंत्रण: इसकी रोकथाम के लिए नीमगोल्ड नीम तेल 1000 मीली/एकड़ या ब्लू स्टिकी ट्रैप 10 प्रति एकड़ 10 की दर से लगाएं या बवे कर्व (बवेरिया बेसियाना 5% WP) 500 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>