कई राज्यों में आंधी बारिश और मेघगर्जना के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तरी गुजरात, पश्चिम राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, बादल गरज सकते हैं और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु सहित महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में और तेलंगाना में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस अगले तीन दिनों के दौरान पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी दे सकता है। गंगिय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय उड़ीसा सहित रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ भागों में लू प्रकोप बढ़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बकरी, भेड़, सुअर व मुर्गी पालन के लिए पाएं 50 लाख रूपए तक का अनुदान

animal husbandry

देश के किसानों को हर तरह से सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इसके तहत इन योजनाओं के जरिए किसानों को खेती के अलावा दूसरे व्यवसाय से भी जोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि किसान भाईयों की आर्थिक समस्या को दूर की जा सके।

इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न पशु व्यवसाय पर योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाती है। केंद्र की इस योजना का उद्देश्य रोजगार के अवसर देने के साथ पशु उत्पादकता में वृद्धि करना है। योजना के अंतर्गत मुर्गी पालन, सुअर पालन, बकरी और भेड़ पालन के साथ चारा क्षेत्र के लिए अनुदान दिया जा रहा है। 

राष्ट्रीय पशुधन मिशन के माध्यम से ग्रामीण पोल्ट्री फार्म की स्थापना के लिए 50% का अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान विभिन्न क्षेत्रों के लिए 25 लाख रूपए से 50 लाख रूपए तक है।

  • मुर्गी पालन के लिए 25 लाख रूपए 

  • भेड़ और बकरी पालन के लिए 50 लाख रूपए 

  • सुअर पालन के लिए 30 लाख रूपए 

  • चारा परियोजना के लिए 50 लाख रूपए 

इस योजना की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट  nlm.udyamimitra.in पर जाएं। अगर आप इस योजना के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं तो, इसी वेबसाइट पर आप आवेदन भी कर सकते हैं। इसलिए बिना समय गवाएं इस लाभकारी योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत : कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना न भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भिंड आलमपुर स्थानीय 2125 2200
आलीराजपुर आलीराजपुर मिल गुणवत्ता 2400 2400
आलीराजपुर आलीराजपुर स्थानीय 2400 2400
सतना अमरपाटन स्थानीय 2150 2150
अशोकनगर अशोकनगर शरबती 3000 3025
अशोकनगर अशोकनगर स्थानीय 2100 3385
होशंगाबाद बाबई मिल गुणवत्ता 2250 2260
उज्जैन बड़नगर लोकवन 2500 2500
धार बदनावर लोकवन 2300 2450
धार बदनावर स्थानीय 2300 2750
खरगोन बड़वाह स्थानीय 2275 2525
होशंगाबाद बानापुरा लोकवन 2365 2365
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2200 2450
सागर बाँदा स्थानीय 2250 2250
रायसेन बरेली स्थानीय 2250 2277
शाहडोल ब्यौहारी मिल गुणवत्ता 2300 2300
खरगोन भीकनगांव मिल गुणवत्ता 2351 2400
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2190 2225
भिंड भिंड स्थानीय 1915 2235
राजगढ़ ब्यावरा मिल गुणवत्ता 2250 2270
राजगढ़ ब्यावरा स्थानीय 2230 2260
मंडला बिछिया मिल गुणवत्ता 2200 2200
छतरपुर बिजावर मिल गुणवत्ता 2175 2275
सागर बीना शरबती 2411 3280
सागर बीना स्थानीय 2450 2525
गुना बीनागंज स्थानीय 2400 2400
रीवा चाकघाट मिल गुणवत्ता 2275 2275
रीवा चाकघाट स्थानीय 2277 2281
अशोकनगर चंदेरी मिल गुणवत्ता 2200 2300
अशोकनगर चंदेरी स्थानीय 2198 2204
छिंदवाड़ा चौरई मिल गुणवत्ता 2200 2240
छतरपुर छतरपुर मिल गुणवत्ता 2220 2260
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा मिल गुणवत्ता 2280 2320
सिवनी छपारा मिल गुणवत्ता 2160 2275
सिवनी छपारा स्थानीय 2250 2250
ग्वालियर डबरा मिल गुणवत्ता 2298 2400
ग्वालियर डबरा स्थानीय 2200 2485
ग्वालियर डबरा अन्य 2290 2440
मन्दसौर दलौदा लोकवन 2492 2492
दमोह दमोह लोकवन 2200 2200
दमोह दमोह स्थानीय 2040 2050
दतिया दतिया मिल गुणवत्ता 2250 2305
दतिया दतिया स्थानीय 2300 2311
दतिया दतिया अन्य 2230 2270
पन्ना देवेन्द्रनगर मिल गुणवत्ता 2200 2215
देवास देवास मिल गुणवत्ता 2350 2350
देवास देवास स्थानीय 2022 2211
धार धार लोकवन 2200 2689
धार धार स्थानीय 2240 2460
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा मिल गुणवत्ता 2235 2260
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा स्थानीय 2200 2200
विदिशा गंज बासौदा मिल गुणवत्ता 2551 2551
विदिशा गंज बासौदा स्थानीय 2200 2580
विदिशा गंज बासौदा अन्य 2780 2780
सागर गढ़ाकोटा स्थानीय 2250 2260
इंदौर गौतमपुरा स्थानीय 2200 2555
भिंड गोहाद मिल गुणवत्ता 2150 2335
भिंड गोहाद स्थानीय 2200 2260
नरसिंहपुर गोटेगांव स्थानीय 2350 2350
देवास हाटपिपलिया स्थानीय 2100 2200
रीवा हनुमना मिल गुणवत्ता 2300 2300
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2335 2800
छतरपुर हरपालपुर स्थानीय 2180 2210
दमोह हटा स्थानीय 1980 2140
होशंगाबाद होशंगाबाद स्थानीय 2405 2405
इंदौर इंदौर स्थानीय 2350 2430
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2298 2344
होशंगाबाद इटारसी स्थानीय 2275 2290
जबलपुर जबलपुर मिल गुणवत्ता 2275 2280
जबलपुर जबलपुर स्थानीय 2265 2285
सागर जैसीनगर मिल गुणवत्ता 2195 2210
सीहोर जावर लोकवन 2200 2200
सीहोर जावर मिल गुणवत्ता 2001 2190
सीहोर जावर स्थानीय 2200 2270
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2285 2452
आलीराजपुर जोबट स्थानीय 2280 2350
मुरैना जोरा मिल गुणवत्ता 2200 2210
देवास कन्नोड स्थानीय 2075 2110
नरसिंहपुर करेली मिल गुणवत्ता 2221 2231
शिवपुरी करेरा मिल गुणवत्ता 2200 2260
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2307 2320
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2150 2310
कटनी कटनी स्थानीय 2280 2280
शिवपुरी खनियाधाना मिल गुणवत्ता 2150 2240
शिवपुरी खनियाधाना स्थानीय 2137 2184
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2275 2275
खरगोन खरगोन स्थानीय 2265 2590
देवास खातेगांव स्थानीय 2297 2400
राजगढ़ खिलचीपुर मिल गुणवत्ता 2303 2315
हरदा खिरकिया मिल गुणवत्ता 2250 2560
सागर खुरई स्थानीय 2200 2200
धार कुक्षी स्थानीय 2350 2500
विदिशा कुरवाई स्थानीय 2250 2250
सिवनी लखनादौन स्थानीय 2150 2160
ग्वालियर लश्कर मिल गुणवत्ता 2205 2211
ग्वालियर लश्कर स्थानीय 2010 2300
शिवपुरी मगरोनी स्थानीय 2234 2325
गुना मकसूदनगढ़ स्थानीय 2225 2240
मंडला मंडला मिल गुणवत्ता 2150 2160
मन्दसौर मन्दसौर स्थानीय 2501 2555
सतना मेहर स्थानीय 2000 2150
भिंड मेहगांव मिल गुणवत्ता 2190 2215
भिंड मेहगांव स्थानीय 2100 2200
बालाघाट मोहगांव स्थानीय 2250 2275
मुरैना मुरैना स्थानीय 2211 2298
सतना नागोद स्थानीय 2200 2220
शाजापुर नलकेहड़ा स्थानीय 2100 2275
नरसिंहपुर नरसिंहपुर मिल गुणवत्ता 2190 2300
टीकमगढ़ निवाड़ी मिल गुणवत्ता 2225 2225
जबलपुर पाटन मिल गुणवत्ता 2210 2240
पन्ना पन्ना मिल गुणवत्ता 2276 2276
होशंगाबाद पिपरिया मिल गुणवत्ता 2250 2400
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2150 2175
सागर राहतगढ़ मिल गुणवत्ता 2301 2301
रायसेन रायसेन शरबती 2700 2800
धार राजगढ़ लोकवन 2250 2350
रतलाम रतलाम स्थानीय 2275 2450
रीवा रीवा मिल गुणवत्ता 2230 2230
रीवा रीवा स्थानीय 2100 2175
मुरैना सबलगढ़ मिल गुणवत्ता 2241 2256
सागर सागर स्थानीय 2195 2260
शाजापुर साजापुर स्थानीय 2200 2350
खरगोन सनावद स्थानीय 1825 1875
इंदौर सांवेर स्थानीय 2361 2400
राजगढ़ सारंगपुर स्थानीय 2300 2300
सतना सतना स्थानीय 2000 2300
जबलपुर सीहोरा मिल गुणवत्ता 2190 2338
जबलपुर सीहोरा स्थानीय 2225 2225
बड़वानी सेंधवा लोकवन 2400 2400
बड़वानी सेंधवा स्थानीय 2300 2576
दतिया सेवड़ा मिल गुणवत्ता 2154 2195
दतिया सेवड़ा स्थानीय 2200 2240
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2140 2250
सागर शाहगढ़ स्थानीय 2200 2210
शाहडोल शाहडोल मिल गुणवत्ता 2300 2300
जबलपुर शाहपुरा भिटोनी (एफ एंड वी) स्थानीय 2290 2300
जबलपुर शाहपुरा(जबलपुर) मिल गुणवत्ता 2000 2905
जबलपुर शाहपुरा(जबलपुर) स्थानीय 2100 2150
मन्दसौर शामगढ़ लोकवन 2400 2425
मन्दसौर शामगढ़ स्थानीय 1440 1440
श्योपुर श्योपुरकलां स्थानीय 2000 2380
शिवपुरी शिवपुरी स्थानीय 2185 2185
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2280 2280
रायसेन सिलवानी मिल गुणवत्ता 2150 2218
मन्दसौर सीतामऊ लोकवन 2400 2400
देवास सोनकैच मिल गुणवत्ता 2000 2000
झाबुआ थांदला स्थानीय 2300 2350
टीकमगढ़ टीकमगढ़ मिल गुणवत्ता 2279 2279
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2250 2250
उज्जैन उज्जैन स्थानीय 2200 2261
उमरिया उमरिया लोकवन 2150 2150
विदिशा विदिशा लोकवन 2150 2550
विदिशा विदिशा मिल गुणवत्ता 2175 2175
विदिशा विदिशा शरबती 2250 2250
विदिशा विदिशा स्थानीय 2125 2650
श्योपुर विजयपुर स्थानीय 2280 2285

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

ग्रीष्म ऋतु में खाली खेतों में जरूर करें ये कृषि कार्य

Do these agricultural work in empty fields in summer
  • किसान भाइयों, रबी फसलों की कटाई के बाद ग्रीष्म ऋतु में खेत खाली रहने की स्थिति में गहरी जुताई, मृदा सौरीकरण, मृदा परीक्षण आदि करना अत्यंत लाभदायक होता है। 

  • गहरी जुताई- अगली फसल से अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए रबी की फसल की कटाई के तुरन्त बाद गहरी जुताई कर ग्रीष्म ऋतु में खेत को खाली रखना लाभदायक रहता है। अप्रैल से जून तक ग्रीष्मकालीन जुताई की जाती है। जहां तक हो सके किसान भाइयों को गर्मी की जुताई रबी की फसल कटने के तुरंत बाद मिट्टी पलटने वाले हल से कर देनी चाहिए। 

  • मृदा सौरीकरण- इसके लिए मृदा की सतह पर, पॉलीथीन की एक चादर बिछा दें। इससे मृदा की गर्मी से परत के नीचे का तापमान बहुत बढ़ जाता है। इससे रोगों के कीटाणु, अनावश्यक बीज, कीट-पतंगों के अंडे आदि, सब नष्ट हो जाते हैं। मृदा सौरीकरण के लिए 15 अप्रैल से 15 मई तक का समय उत्तम रहता है l 

  • मृदा परीक्षण-  फसल कटने के बाद मिट्टी की जांच जरूर कराएं। मिट्टी परीक्षण से मिट्टी का पीएच, विद्युत चालकता, जैविक कार्बन के साथ साथ मुख्य और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी का पता लगाया जाता है जिसे समयानुसार सुधारा जा सकता है। 

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

आज से कई राज्यों का बदलेगा मौसम, राजस्थान पंजाब हरियाणा में होगी बारिश

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। धूल भरी आंधी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तरी गुजरात में बादल छाएंगे और बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक सहित केरल और दक्षिण तमिलनाडु में गरज चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

ट्रैक्टर व अन्य खेती के मशीन खरीदना हुआ आसान, मिल रही है भारी सब्सिडी

Buy expensive agricultural machines at cheap prices

किसानों को अगर कृषि मशीन मिल जाए तो खेती बिलकुल आसान हो जाती है। इसीलिए सरकार की तरफ से किसानों को ट्रैक्टर समेत अन्य कृषि मशीन उपलब्ध करवाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में ओडिशा के रायगढ़ जिले में पांच दिवसीय कृषि महोत्सव और फार्म मशीनीकरण मेले का आयोजन किया गया। इस पांच दिन तक चलने वाले कृषि महोत्सव में किसानों को सब्सिडी पर ट्रैक्टर व अन्य कई कृषि मशीनरी उपलब्ध कराये गए।

दरअसल, ओडिशा सरकार हर जिले में ऐसे मेले लगाती रहती है ताकि किसान बहुत कम कीमत पर महंगे कृषि मशीन खरीद पाएं। इसी क्रम में पिछले दिनों रायगढ़ जिले में भी कृषि मेला आयोजित किया गया। बता दें की इस मेले में उन्हों किसानों को लाभ मिलता है जिन्होंने Go Sugam पोर्टल ओडिशा पर पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया हो और साथ ही साथ उनके पास फॉर्म कार्ड भी हो।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 4400 4829
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 4650 4815
छतरपुर बड़ामलहेड़ा सरसों 4720 4850
शिवपुरी बदरवास सरसों 4530 4875
सागर बामोरा सरसों 4591 4960
शिवपुरी बराड़ सरसों 4774 5001
रायसेन बेगमगंज सरसों 4700 4700
भोपाल बैरसिया सरसों 4030 4030
बेतुल बेतुल सरसों 4785 4800
भिंड भिंड सरसों 4810 4855
ग्वालियर भितरवार सरसों 4900 4900
भोपाल भोपाल सरसों 5050 5050
भोपाल भोपाल सरसों-जैविक 4703 4703
गुना बीनागंज सरसों 4370 4680
अशोकनगर चंदेरी सरसों 4515 4710
दतिया दतिया सरसों 4850 4925
देवास देवास सरसों 1100 4800
विदिशा गंज बासौदा सरसों 3800 5400
मन्दसौर गरोठ सरसों 4900 4900
भिंड गोहाद सरसों(काला) 4780 5200
भिंड गोहाद सरसों 4865 4865
गुना गुना सरसों 4545 4810
हरदा हरदा सरसों 4551 5200
खंडवा हरसूद सरसों 5300 5300
इंदौर इंदौर सरसों 4500 4500
जबलपुर जबलपुर सरसों 4605 4705
सीहोर जावर सरसों 4300 4700
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4735 4775
राजगढ़ जीरापुर सरसों 4600 4780
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4935 4935
मुरैना कैलारस सरसों 4916 4916
कटनी कटनी सरसों(काला) 4700 4870
कटनी कटनी सरसों 4725 4846
शिवपुरी खनियाधाना सरसों 4400 4700
देवास खातेगांव सरसों 4931 4931
गुना कुंभराज सरसों 4380 4665
ग्वालियर लश्कर सरसों 4850 5105
गुना मकसूदनगढ़ सरसों 4580 4670
नीमच मनसा सरसों 3400 4859
मुरैना मुरैना सरसों 4840 5045
भिंड महू सरसों(काला) 4615 4660
भिंड महू पीला (काला) 4600 4650
भिंड महू अन्य 4850 4850
अशोकनगर मुंगावली सरसों 4305 4650
शाजापुर नलकेहड़ा सरसों(काला) 4600 4876
जबलपुर पाटन सरसों 4965 4965
राजगढ़ पचौर सरसों 4110 4130
होशंगाबाद पिपरिया सरसों 4770 5315
अशोकनगर पिपरई सरसों 4455 4455
शिवपुरी पोहरी सरसों 4745 4975
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 4890 4987
रायसेन रायसेन सरसों(काला) 4500 5300
रीवा रीवा सरसों(काला) 4671 4671
शाजापुर साजापुर सरसों 4511 4665
राजगढ़ सारंगपुर सरसों 4791 4791
सतना सतना सरसों 4010 4862
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 3800 5251
सीहोर सीहोर सरसों 4260 5280
अशोकनगर शाडोरा सरसों 4660 4695
जबलपुर शाहपुरा(जबलपुर) सरसों 5000 5000
श्योपुर श्योपुरबडोद सरसों 4635 4635
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 4292 4960
शिवपुरी शिवपुरी सरसों 4400 4945
शाजापुर शुजालपुर सरसों 4600 4680
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 4650 4900
हरदा टिमरनी सरसों 4210 5051
श्योपुर विजयपुर सरसों 4800 4995

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

सफेद लट्ट के अंडों को गर्मियों के मौसम में ऐसे करें नष्ट

Destroy the eggs of white grub in the summer season like this
  • किसान भाइयों, सफेद ग्रब एक सफेद रंग का कीट होता हैं जो मिट्टी में रहता है।

  • यह सूंडी प्रारंभिक रूप से जड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं। 

  • सफेद ग्रब के प्रकोप के लक्षण फसलों पर देखे जा सकते हैं जैसे कि पौधे का एक दम से मुरझा जाना, पौधे की बढ़वार रूक जाना और बाद में पौधे का मर जाना इसके मुख्य लक्षण हैं।

  • इस कीट का नियंत्रण जून-जुलाई के शुरुआती सप्ताह में कर लेना चाहिए।  

  • इसके लिए गर्मियों में खेत की गहरी जुताई करें एवं मेटाराइजियम अनिसोप्लिया [कालीचक्र] 2 किलो + 50-75 किलो गोबर खाद/कम्पोस्ट के साथ मिलाकर प्रति एकड़ की दर से खाली खेत में भुरकाव करें।  

  • यदि फसल की अपरिपक्व अवस्था में भी इस कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा हो तो सफेद ग्रब के नियंत्रण के लिए रासायनिक उपचार भी किया जा सकता है। 

  • इसके लिए फेनप्रोपेथ्रिन 10% ईसी [डेनिटोल] @ 500 मिली या क्लोथियानिडिन 50.00% WG @ [डेनटोटसू] @ 100 ग्राम या क्लोरपायरीफोस 20% EC [ट्राइसेल] @ 1 लीटर/एकड़ की दर से मिट्टी में मिला कर उपयोग कर सकते हैं।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

तेज हवाओं के साथ गिर सकते हैं ओले, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 18 अप्रैल तक पहाड़ों पर पहुंचेगा इसके प्रभाव से बनने वाला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान और राजस्थान पर स्थित होगा। 17 और 18 अप्रैल को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई इलाकों में बहुत अच्छी बारिश होगी। 19 अप्रैल से राजस्थान सहित गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ों पर बारिश होगी। पहाड़ों पर अच्छा हिमपात भी हो सकता है। अभी फिलहाल मध्य भारत और पूर्वी भारत के तापमान बढ़ेंगे और गर्मी फिर से अपना असर दिखाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कृषि उपकरणों पर मिल रही है 55% की शानदार सब्सिडी, इस तारिख तक करें आवेदन

Amazing subsidy of 55% is available on agricultural equipment

मध्य प्रदेश के कृषि विकास विभाग तथा किसान कल्याण संचालनालय की तरफ से वर्ष 2024-25 के लिए किसानों को सिंचाई यंत्र खरीदने हेतु आवेदन करने को कहा गया है। यह किसान 8 अप्रैल से 15 मई के मध्य आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सब्सिडी पर कृषि उपकरण पाने वाले लाभार्थी किसानों का चयन करने के लिए किसानों से प्राप्त आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। गौरतलब है की अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से सब्सिडी पर स्प्रिंकलर सेट, पाइप लाइन सेट, पंपसेट (डीजल/विद्युत), रेनगन सिंचाई सिस्टम देने के लिए किसानों से पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसान इस काम को एमपी ऑनलाइन पर जाकर भी करवा सकते हैं।

स्रोत: ईटीवी भारत

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share