पूरे देश में भारी बारिश का अनुमान, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून ने फिर से तेजी दिखाई है और कई राज्यों में आगे बढ़ने लगा है। इसके कारण कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है जिससे जून में जो अभी तक मानसून की कमी थी उसकी भरपाई होने की उम्मीद जाग गई है। उत्तर भारत में प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेंगे। पूर्वी उत्तर पूर्वी तथा दक्षिण भारत में मानसून तेजी पकड़ेगा। मध्य भारत में भी कई स्थानों पर बारिश और मेघ गर्जना संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

संपूर्ण देश में झमाझम बारिश के आसार, मानसून हो रहा है असरदार

know the weather forecast,

पूरे भारत में बारिश अब बढ़ने लगी है तथा कई राज्यों में तेज बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से अति भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल सहित अब मध्य प्रदेश ओडिशा उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा दिल्ली आदि राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। राजस्थान गुजरात तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बारिश और एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और बाढ़ की आशंका, मानसून की रफ़्तार हुई तेज

know the weather forecast,

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश हो रही है। इसके कारण असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। 18 जून तक यहां भारी बारिश जारी रहेगी। कल से पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के कई भागों में बारिश शुरू हो जाएगी। देश के अधिकांश विभागों से लू का प्रकोप कम हो जाएगा। मध्य भारत दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में मानसून के आगे बढ़ने की राह आसान हो गई है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून अब जल्द ही महाराष्ट्र के कई भागों सहित तेलंगाना आंध्र प्रदेश उड़ीसा पश्चिम बंगाल बिहार और झारखंड में आगे बढ़ेगा। दक्षिणी मध्य प्रदेश में भी मानसून पहुंचने की परिस्थितियां अनुकूल होने लगी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी राजस्थान में बारिश शुरू हो सकती है। देश के विभिन्न भागों में चल रही हिट बेव समाप्त हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अभी और बढ़ेगी बारिश, कई राज्यों में जल्द दस्तक देगा मानसून

know the weather forecast,

मुंबई में 2 दिन की तेज बारिश के बाद मानसून कमजोर हो चला है अब 18 या 19 जून से ही मानसून की बारिश मुंबई और आसपास के इलाकों में बढ़ेगी। दिल्ली पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में 16 जून से बारिश की संभावना बन रही है। 16 जून के आसपास मानसून पूर्वी बिहार पूर्वी झारखंड और पश्चिम बंगाल तक पहुंच सकता है। 15 जून से असम और मेघालय में भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून उत्तर पूर्वी भारत में एक्टिव बना रहा तथा कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। गोवा सहित कर्नाटक दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश महाराष्ट्र तथा दक्षिणी गुजरात में भी तेज बारिश की गतिविधियां जारी रही। अब पूर्वी भारत में मानसून के आगे बढ़ने के आसार दिखाई देने लगे हैं। कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। हालांकि मुंबई सहित महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों तथा दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बारिश कम होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

देश के आधे से ज्यादा क्षेत्रों में बारिश के आसार, मानसून ने पकड़ी रफ्तार

know the weather forecast,

मानसून मुंबई से भी आगे पहुंच चुका है परंतु मराठवाड़ा उत्तरी कर्नाटक आंध्र प्रदेश को अभी इसका इंतजार है। अगले 2 दिनों के दौरान मानसून मध्य महाराष्ट्र कर्नाटक संपूर्ण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों में पहुंच सकता है। प्री मानसून बारिश की गतिविधियां पूर्वी भारत सहित मध्य भारत के कई राज्यों में दिखाई देंगी। पूर्वी गुजरात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ तथा दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार

know the weather forecast,

10 जून को मानसून ने हल्की प्रगति की है तथा दक्षिणी कोंकण गोवा सहित कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ भागों में आगे बढ़ा है। अगले 2 दिनों के भीतर यह महाराष्ट्र सहित आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पहुंचेगा तथा पूरे कर्नाटक और तमिलनाडु को कवर कर जाएगा। प्री मानसून गतिविधियां पूर्वी भारत सहित गुजरात मध्यप्रदेश के दक्षिणी भागों दक्षिण पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में तेज होने वाली है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बढ़ सकती है बारिश, आगे बढ़ने लगा है मानसून

know the weather forecast,

मानसून अब जल्द ही गोवा महाराष्ट्र तथा आंध्रप्रदेश के कुछ भागों को कवर कर सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। महाराष्ट्र के कई जिलों में हल्की से मध्यम तथा गुजरात के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश संभव है। बिहार पश्चिम बंगाल के साथ सिक्किम में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के साथ-साथ विदर्भ के कुछ इलाकों में गर्मी जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

प्री मानसूनी बारिश से कई राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत

know the weather forecast,

मुंबई में काफी दिनों के बाद प्री मानसून बारिश शुरू होगी। महाराष्ट्र के कई भागों सहित तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों और गुजरात के कुछ भागों में गरज चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। दिल्ली पंजाब हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 11 या 12 जून को छुटपुट मेघ गर्जना संभव है। पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय बना रहेगा और दक्षिण भारत में कमजोर रहेगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में मौसम गर्म रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share