मानसून की सारी रुकावटें खत्म, अब लगातार होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

पिछले 2 दिनों से पूर्वी दिशा से चल रही नम हवाओं के कारण पूरे उत्तर भारत तथा मध्य भारत में गर्मी और उमस बनी हुई है। 28 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के कई भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पूर्वी राजस्थान में भी बारिश संभव है। 30 जून और 1 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश है तथा दक्षिण पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हवाओं की दिशा बदली है। पूर्वी दिशा से नम हवाएं चलने लगी हैं। उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू हो चुकी है। अब दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में बारिश शुरू होगी। उत्तराखंड में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। मानसून अब आगे बढ़ना शुरू होगा। पूर्वोत्तर में भारी बारिश होगी। दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

फिर गति पकड़ेगा मानसून, इस दिन से शुरू होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

पिछले दो-तीन दिनों के दौरान पूरे भारत में मानसून की बारिश में कमी आई है तथा भारत में बारिश का अनुपात कम हुआ है। 26 और 27 जून तक मानसून कमजोर ही बना रहेगा परंतु उसके बाद बहुत तेजी से गति पकड़ेगा। उत्तर प्रदेश को कवर करता हुआ उत्तराखंड दिल्ली पंजाब और हरियाणा के पूर्वी जिलों तक पहुंचेगा। जुलाई के शुरुआत में गुजरात और राजस्थान में भी तेज वर्षा हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कल से फिर शुरू होगी बारिश, देखें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

26 तारीख तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तर गुजरात तथा मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। महाराष्ट्र के तटीय जिलों तथा तटीय कर्नाटक सहित मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु तथा केरल सहित रायलसीमा में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अब बारिश के लिए 2 दिन करना होगा इंतजार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा मध्य भारत में मध्य प्रदेश उत्तरी गुजरात तथा उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों का मौसम शुष्क हो जाएगा। तापमान बढ़ने लगेंगे। 26 और 27 जून से हल्की मेघ गर्जना शुरू होगी तथा 28 जून से कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी। 28 से 30 जून के बीच मानसून दिल्ली सहित उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के पूर्वी जिलों तक पहुंच जाएगा। पूर्वी, पूर्वोत्तर तथा दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आज कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मुंबई और उसके आसपास के भागों में 23 जून को भारी बारिश का अनुमान है जो 24 या 25 जून तक जारी रह सकता है। अगले 24 घंटों के बाद पूरे उत्तर भारत सहित मध्य भारत के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क हो जाएगा तथा पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी। मानसून अगले कुछ दिनों के दौरान आगे नहीं बढ़ेगा परंतु 27 या 28 जून से एक बार फिर प्रगति कर सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

27 जून से एक बार फिर होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले कुछ दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में तेज बारिश के कारण जून का महीना सामान्य बारिश के साथ समाप्त होगा। अगले चौबीस घंटों के बाद दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां लगभग समाप्त हो जाएंगी। 27 जून से एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा। महीने के अंत में मानसून दिल्ली पंजाब हरियाणा तथा उत्तराखंड तक पहुंच जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 24 घंटे कई राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर-पूर्वी राज्यों सहित पहाड़ों और उत्तर भारत में अगले चौबीस घंटों के दौरान झमाझम बारिश जारी रहेगी। पूरे देश में कहीं भी लू का प्रकोप दिखाई नहीं देगा। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान तथा गुजरात के उत्तरी जिलों के अलावा देश के लगभग हर राज्य में बारिश होने की संभावना है। मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा तथा अगले 1 सप्ताह के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अलावा देश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, किसानों को मिल रही है राहत

know the weather forecast,

उत्तर पूर्वी मध्य और उत्तर भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश की गतिविधियां देखी गई। तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश दर्ज की गई। पहले 15 दिनों के दौरान जो मानसून में कमी देखी गई थी उसकी भरपाई होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर भारत में अच्छी बारिश होगी। मानसून और अधिक राज्यों पर प्रगति करेगा तथा किसानों के लिए यह मानसून अच्छा साबित हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 10 दिन जारी रहेगी मानसूनी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

15 जून तक जो मानसून में कमी देखी गई थी वह 16 जून से पूरी होनी शुरू हो गई है। अब जून के बाकी बचे दिनों के दौरान पूरे भारत में अच्छी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है जिससे किसानों को फसल की बुवाई में सहायता मिलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मानसून लगातार प्रगति करेगा और कई राज्यों में आगे बढ़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share