कई राज्यों में बढ़ सकती है बारिश, आगे बढ़ने लगा है मानसून

मानसून अब जल्द ही गोवा महाराष्ट्र तथा आंध्रप्रदेश के कुछ भागों को कवर कर सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। महाराष्ट्र के कई जिलों में हल्की से मध्यम तथा गुजरात के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश संभव है। बिहार पश्चिम बंगाल के साथ सिक्किम में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के साथ-साथ विदर्भ के कुछ इलाकों में गर्मी जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>