Control of Leaf Miner in Cowpea

बरबटी में पत्ति सुरंगक :-

पहचान:-

  • वयस्क छोटे एवं नाजुक होते है| ये आकार में एक इंच का छठवां भाग होते है|
  • ये काले एवं पीले रंग के होते है|
  • अंडे गोल, सूक्ष्म एवं पीले सफ़ेद रंग के होते है|
  • लार्वा सफ़ेद रंग के जो सिर के तरफ पीले रंग के होते है| पूर्ण विकसित अवस्था में इनका आकार एक इंच का छटवां भाग होता है|

हानि:-

  • मादा अपने नुकीले प्रजनन अंग को पत्तियों के उत्तकों के अन्दर प्रवेश कर 300-400 अंडे देती है|
  • अंडे से उत्पन्न लार्वा माईन्स पत्तियों के मिसोफिल उत्तकों के टेड़े- मेढ़े आकृति में खाते है|
  • सुरंगक का आक्रमण होने पर पत्तियों के ऊपर सफेद रंग की चमकदार धारियां बन जाती है|
  • वयस्क पत्तियों में छेदक करके उसमें उपस्थित कोशिका रस को चूस लेते है|
  • कीट से ग्रसित पौधों की फलन एवं फूलन क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है|

नियंत्रण:-

  • डायक्लोरोवास 40 मिली. + नीम तेल 50 मिली. प्रति पम्प का स्प्रे करें|
  • डायमिथोएट 40 मिली. या कारटाप हाईड्रो क्लोराईड 75% SG 20 ग्राम/ प्रति पम्प का स्प्रे करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

See all tips >>