ये छोटे कद की बकरी है दूध उत्पादन में सबसे आगे, जानें इसकी विशेषताएं

ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच बकरी पालन सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्यवसाय है। इस व्यवसाय से लोगों को कम लागत में दूध और मांस के जरिए बढ़िया मुनाफा मिलता है। केंद्र और राज्य सरकारें भी योजनाओं के माध्यम से बकरी पालन को बढ़ावा दे रही हैं। हालांकि बकरी पालन शुरू करने से पहले बकरी की सही नस्ल चुनना जरूरी है।

अगर आप बकरी पालन करने की सोच रहे हैं तो, नाइजीरियाई ड्वार्फ बहुत बढ़िया विकल्प है। इस नस्ल की बकरियों की प्रजनन क्षमता सबसे अच्छी होती है। ये औसतन 2 से 4 बच्चों को जन्म देती हैं। ये तकरीबन 6 से 7 महीने में पूर्ण विकसित होकर दूध देने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके साथ ही इन बकरियों का पालन करना भी बेहद आसान होता है। शारीरिक तौर पर मजबूत इन ड्वार्फ बकरियों को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है।

कम लागत में पाएं बढ़िया कमाई

छोटे कद की ये बकरियां अन्य दूसरी नस्ल से कई गुना बेहतर होती हैं। ये मांस और दूध उत्पादन के लिए सबसे बढ़िया नस्ल मानी जाती हैं। इसके अलावा नाइजीरियाई ड्वार्फ का मांस बाजार में अच्छी कीमतों पर बिकता है। ऐसे में इनका पालन कर हर महीने बंपर कमाई की जा सकती है।

स्रोत : आज तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>