एरोपोनिक पद्धति से केसर की खेती करके किसान कमा रहे लाखों रूपए

केसर का पौधा दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक है। इसकी खेती करके किसान भाई प्रतिवर्ष लाखों की कमाई कर सकते हैं। हालांकि भारत में इसकी खेती खासतौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में की जाती है, लेकिन हरियाणा के इन दो किसानों ने अपने दस गज के कमरें में केसर की खेती करके एक नई मिसाल कायम कर दी है।

दरअसल हिसार के दो किसान प्रवीण और नवीन सिंधु मिलकर एरोपोनिक पद्धति के जरिए केसर की खेती से लाखों की कमाई कर रहे हैं। बता दें कि ईरान में इस पद्धति की मदद से घरों में केसर की खेती की जाती है। दोनों किसान भाईयों ने इंटरनेट की मदद से जानकारियां जुटाकर केसर की खेती शुरू की। अब वे दोनों मिलकर प्रतिवर्ष 8 से 9 लाख रूपए की कमाई कर रहे हैं। 

एरोपोनिक पद्धति से केसर की खेती

इसके लिए उन्होंने शीशे की रैक में ऊपर-नीचे दोनों ओर केसर के बीज लगाए। केसर के पौधों को ठंडक की जरूरत होती है, इसलिए खेती वाले कमरे में एसी लगवाया गया। इसके लिए दिन का तापमान 17 डिग्री और रात में तापमान 10 डिग्री होना चाहिए। इसके साथ ही केसर की खेती के लिए 80 से 90 डिग्री ह्यूमिडिटी होनी चाहिए। इसके अलावा सूरज की तिरछी रोशनी कमरे में आनी भी जरूरी है। दोनों किसान भाई एरोपोनिक पद्धति की मदद से लाखों रूपए का मुनाफा कमा रहे हैं, साथ ही दूसरे किसानों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन रहे हैं।

स्रोत: आज तक

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>