केसर की खेती कर देगी मालामाल, इन बातों का रखें ख्याल

केसर का पौधा दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक है। केसर की कीमत की वजह से इसे ‘लाल सोना’ भी कहा जाता है। जिसके चलते केसर की खेती मालामाल कर देने वाली फसल मानी जाती है। इसकी खेती करके किसान भाई प्रतिवर्ष लाखों की कमाई कर सकते हैं।

भारत में इसकी खेती खासतौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में की जाती है। वैसे तो केसर की खेती समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर हो सकती है। हालांकि अब किसान उत्तरप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में भी केसर की खेती कर रहे हैं।

केसर की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी और जलवायु

इसका फसल चक्र 3 से 4 महीने का होता है। खेती के लिए जून से सितंबर का महीना बढ़िया माना जाता है। इसके लिए रेतीली, बलुई या दोमट मिट्टी होना जरूरी है। भारी चिकनी मिट्टी में यह फसल नहीं होती है। 

इसके साथ ही केसर की फसल के लिए अच्छी धूप की जरूरत पड़ती है। अधिक ठंड और बरसात के मौसम में केसर की फसल खराब हो जाती है। यानि केसर की खेती के लिए ऐसी जगह चुने जहां पानी का जमाव न होता हो। 

स्रोत: आज तक

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>