समय से पहले मॉनसून ने दी दस्तक, कई क्षेत्रों में बारिश शुरू

मॉनसून ने दक्षिणी अंडमान सागर पर दस्तक दे दी है और वह समय से पहले केरल पहुंच सकता है। अंडमान और निकोबार दीप समूह सहित उत्तर पूर्वी भारत और केरल के कई जिलों में भारी बारिश संभव है। केरल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। 16 मई को पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>