Suitable Soil and Climate for Onion

प्याज के लिए उपयुक्त मौसम एवं मिट्टी:-

  • प्याज ठंडे मौसम की सब्जी है जिसे हल्के जलवायु वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है।
  • मानसून अवधि के दौरान जब औसत वर्षा 75-100 से.मी. अधिक होती है तब यह फसल नही होती हैं।
  • वानस्पतिक विकास के लिये आदर्श तापमान 12.8-23°C होता है।
  • कंद संरचना के विकास के लिये लम्बे दिन एवं उच्च तापमान (20-25°C) आवश्यक होता है।
  • शुष्क वातावरण कंद के परिपक्वता के लिये अनुकूल होता है।

मिट्टी :-

  • प्याज सभी तरह की भूमि में ऊगाया जा सकता है।
  • गहरी भुरभुरी और चिकनी बलुई मिट्टी प्याज उत्पादन के लिये सर्वोत्तम होती है।
  • अच्छी फसल की उत्पादन के लिये भूमि में ज्यादा कार्बनिक पदार्थ की मात्रा पर्याप्त जल निकासी एवं खरपतवार मुक्त होना चाहिये।
  • यह उच्च अम्लीयता एवं क्षारीयता के प्रति संवेदनशील होती है अतः भूमि का आदर्श pH मान 5.8 से 6.5 होना चाहिये।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

See all tips >>