Suitable climate and soil for Papaya Farming

पपीता की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु –

  • पपीता उष्णकटिबंधीय फसल होने के कारण उच्च तापमान और अधिक आर्द्रता वाला मौसम पसंद करता है |
  • यह ठंड और तूफान के लिए बहुत संवेदनशील है।
  • अधिक लम्बे दिन पपीते के स्वाद और गुणवत्ता को बढ़ाता है|
  • फूलों के दौरान, अधिक बारिश हानिकारक होती है और भारी क्षति का कारण बनती है।

मिट्टी-  

  • पपीता विभिन्न प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है|
  • हालांकि, बहुत उथली और बहुत गहरी काली  मिट्टी उपयुक्त नहीं हैं|
  • अच्छे जल निकास वाली एवं चूना रहित मृदा पपीता के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है |  

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Why & how to apply FYM in soil?

  • देश भर में अधिकांश कृषि योग्य भूमि में 11% से 76% तक कार्बनिक कार्बन की कमी हैं | 
  • गोबर की खाद कार्बनिक कार्बन का एक अच्छा स्रोत है
  • मृदा जैविक कार्बन मिट्टी की उर्वरता का प्रमुख कारक है, जो पौधों की उचित बढ़वार के लिए, मिट्टी के भौतिक गुणों जैसे, जल धारण क्षमता, सरंध्रता आदि में सुधार करते हैं। 
  • गोबर की खाद एक कार्बनिक खाद हैं, जो कृषि में उर्वरक की तरह उपयोग की जाती हैं यह खेत की उर्वरता को बढ़ाता हैं | औसत रूप से अच्छी खाद में 0.5% नाइट्रोजन, 0.2% फास्फोरस 0.5% पोटाश होता हैं।
  • यह सूक्ष्म पोषक तत्व एवं पादप पोषक तत्वों की मिट्टी में पूर्ति करते हैं तथा इन तत्वों की उपलब्धता को भी बढ़ाते हैं | 
  • यह मिट्टी के भौतिक गुणों जैसे, जल धारण क्षमता, सरंध्रता आदि में सुधार करते हैं।
  • विघटन के दौरान निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड COएवं गर्मी मृदा में उपस्थित हानिकारक फफूंद तथा कीट आदि को नष्ट करती हैं |  
  • वर्षा के पानी के कारण लीचिंग की वजह से मिट्टी में मौजुद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं | इसलिए अच्छी तरह से तैयार या पकी हुई खाद 8-10 टन प्रति एकड़ की दर से खेत में जुताई से पहले ठीक तरह से मिला देना चाहिए।

Share

Suitable Soil and Climate for Onion

प्याज के लिए उपयुक्त मौसम एवं मिट्टी:-

  • प्याज ठंडे मौसम की सब्जी है जिसे हल्के जलवायु वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है।
  • मानसून अवधि के दौरान जब औसत वर्षा 75-100 से.मी. अधिक होती है तब यह फसल नही होती हैं।
  • वानस्पतिक विकास के लिये आदर्श तापमान 12.8-23°C होता है।
  • कंद संरचना के विकास के लिये लम्बे दिन एवं उच्च तापमान (20-25°C) आवश्यक होता है।
  • शुष्क वातावरण कंद के परिपक्वता के लिये अनुकूल होता है।

मिट्टी :-

  • प्याज सभी तरह की भूमि में ऊगाया जा सकता है।
  • गहरी भुरभुरी और चिकनी बलुई मिट्टी प्याज उत्पादन के लिये सर्वोत्तम होती है।
  • अच्छी फसल की उत्पादन के लिये भूमि में ज्यादा कार्बनिक पदार्थ की मात्रा पर्याप्त जल निकासी एवं खरपतवार मुक्त होना चाहिये।
  • यह उच्च अम्लीयता एवं क्षारीयता के प्रति संवेदनशील होती है अतः भूमि का आदर्श pH मान 5.8 से 6.5 होना चाहिये।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable soil for Cabbage

  • फूल गोभी की खेती, हल्की एवं दोमट मिट्टी जिसका जल निकास अच्छा हो तथा पी.एच. 5.5 से 6.8 हो उपयुक्त होती हैं।
  • अगेती किस्मों के लिए हल्की मिट्टी व मध्य अवधि किस्मों और पिछेती किस्मों के लिए भारी दोमट भूमि उपयुक्त हैं।
  • लवणीय भूमि में फंगस व जीवाणु से फैलने वाले रोग ज्यादा होते हैं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Climate and soil for sweet corn

  • मक्के की फसल के लिए गर्म मौसम अच्छा होता हैं |
  • अच्छे अंकुरण के लिए तापमान 18 °C से ऊपर होना चाहिए।
  • अच्छे विकास और गुणवत्ता के लिए तापमान 24 °C से 30 °C तक है।
  • स्वीट कॉर्न के लिए अच्छे जल निकास वाली मिट्टी जिसमे पर्याप्त मात्रा में नमी हो आवश्यक हैं
  • स्वीट कॉर्न की अच्छी उपज के लिए 5.8 – 6.5 pH अच्छा होता हैं |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable soil for Cauliflower

  • फूल गोभी की खेती, हल्की एवं दोमट मिट्टी जिसका जल निकास अच्छा हो तथा पी.एच. 5.5 से 6.8 हो उपयुक्त होती हैं।
  • अगेती किस्मों के लिए हल्की मिट्टी व मध्य अवधि किस्मों और पिछेती किस्मों के लिए भारी दोमट भूमि उपयुक्त हैं।
  • लवणीय भूमि में फंगस व जीवाणु से फैलने वाले रोग ज्यादा होते हैं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Soil selection for sorghum

  • मिट्टी की जल धारण क्षमता अच्छी हो तो वह ज्वार की फसल के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं।
  • ज्वार को दोमट या रेतीली दोमट मिट्टी पर सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Ideal soil for cowpea cultivation

  • अच्छे जल निकास वाली सभी प्रकार की भूमियों में इसकी खेती की जा सकती है परन्तु दोमट मिट्टी सर्वोत्तम है।
  • लवणीय व क्षारीय भूमि बरबटी या लोबिया की खेती के लिए उपयुक्त नही होती है।
  • बेल के अच्छे विकास के लिए भूमि का पी.एच मान 5.5-6.0 होना चाहिए।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Soil and Climate for coriander

  • अच्छी तरह जल निकास वाली दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिए अच्छी मानी जाती हैं
  • वर्षा आधारित खेती के लिए चिकनी मिट्टी अच्छी होती है जिसका pH 6-8 होनी चाहिए।
  • धनिया की फसल हेतु उपयुक्त तापमान 20-25 oC होता हैं|
  • ठंडी और शुष्क जलवायु इसकी फसल के लिए अच्छी मानी जाती हैं

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Soil and Climate in makkhan grass

  • मक्खन घास हेतु लगभग सभी प्रकार की मृदा जिसका pH 6.5 से 7 हो उपयुक्त होती हैं |
  • मिट्टी का तापमान 18 oC से ऊपर होना चाहिए।
  • अंकुरण और जड़ के विकास लिए मिट्टी का इष्टतम तापमान 24 oC से 27 oC तक होता हैं

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share