27 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी तक बारिश के आसार

वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब उत्तरी पाकिस्तान तक पहुंच चुका है। उत्तरी पाकिस्तान सहित भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में आज शाम से बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। कल 25 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी। 26 फरवरी को उत्तर भारत के तराई वाले इलाकों में बारिश होगी, लेकिन 27 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में भी बारिश होगी। दक्षिण भारत सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां दिखाई देगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>