जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान के उत्तरी भागों के साथ-साथ अफगानिस्तान और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। अब जल्दी ही बरसने वाले बादल पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान की तरफ आगे बढ़ेंगे। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। 26 फरवरी को दिल्ली ने इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया है। मुंबई सहित महाराष्ट्र और कर्नाटक के तट पर लू का प्रकोप जारी है। कल से दिल्ली सहित उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज होने लगेगी। तमिलनाडु के दक्षिणी भागों में बारिश शुरू होगी, जो धीरे-धीरे पूरे तमिलनाडु में फैल जाएगी।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।