इस मशीन से फसल कटाई के बाद हो जाएगा फसल अवशेषों का भी निपटारा

Know the use of Straw Reaper
  • किसान भाइयों, स्ट्रॉ रीपर मशीन ट्रैक्टर के पीटीओ से चलने वाला कृषि यंत्र है। इसके द्वारा काटे गए फसल के डंठल भूसे के रूप में यंत्र के पीछे लगी हुई बंद ट्रॉली में एकत्रित हो जाते हैं। 

  • कंबाइन हार्वेस्टर के उपयोग से फसल काटने के बाद खेत में लगभग 8-12 इंच लंबे डंठल खड़े रह जाते हैं। किसान इन डंठलों को खेत में जला देते हैं जिससे जैविक सम्पदा नष्ट होती है।

  • कंबाइन हार्वेस्टर द्वारा छोड़े गए डंठल की कटाई स्ट्रॉ रीपर से कर सकते हैं। 

  • यह डंठलों को काट कर भूसे में बदल देता है। डंठलों को जलाने की जरुरत नहीं पड़ती है। भूसे का उपयोग किसान पशुओं को खिलाने के लिए एवं अतिरिक्त आय के साधन के रूप में भी कर सकते हैं।

  • इस यंत्र द्वारा 1 घंटे में लगभग एक एकड़ क्षेत्र में कटाई की जा सकती है जिससे फसल अनुसार 7-10 क्विंटल तक भूसा प्राप्त होता है। 

कृषि से जुड़े ऐसे ही घरेलू नुस्खे एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख।  लेख पसंद आई हो तो लाइक करें और नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

गरज चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बारिश होगी तथा ऊंचे पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी भी हो सकती है। दिल्ली पंजाब हरियाणा तथा उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान गरज चमक के साथ बारिश और हल्की आंधी आ सकती है। तापमान में हल्की गिरावट से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

बिना परिक्षा पाएं सरकारी नौकरी, मिलेगा 25 लाख तक वेतन

Get government job without examination

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन बोर्ड यानि आईबीपीएस ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। जिनका वेतन सालाना 25 लाख रूपए तक है। इसके साथ ही खास खबर यह है कि भर्ती के लिए लिखित परिक्षा नहीं देनी होगी।

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं सिलेक्शन होने के बाद उम्मीदवार को 3 साल के लिए कॉनट्रैक्ट बेसिस पर रखा जाएगा। इस बात की जानकारी आईबीपीएस ने नोटिफिकेशन के माध्यम से दी है।

जानकारी के अनुसार कोई भी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इस पद के लिए आवदेन कर सकता है। इसके लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आवेदन करना होगा। बता दें कि 24 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं 13 अप्रैल 2022 को आवेदन भरने की अंतिम तिथि है। तो जल्द ही इस अवसर का लाभ उठाते हुए नौकरी के लिए आवेदन करें।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह। इस लेख को लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

पशुओं की खरीदी के लिए मिलेगा 2 लाख का लोन, जल्द उठाएं योजना का लाभ

2 lakh loan will be available for the purchase of Livestock

देश के किसानों को हर तरह से सक्षम बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों को कृषि के अलावा दूसरे व्यवसाय से भी जोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि किसान भाईयों की आर्थिक समस्या को दूर किया जा सके।

पशुधन को किसानों की अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण स्त्रोत माना जाता है। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए एक जरूरी फैसला लिया है। सरकार ने पशुधन के लिए किसानों को शून्य ब्याज पर लोन देने का ऐलान किया है। इसकी मदद से किसान अपने व्यवसाय के लिए गाय, भैंस, बकरी, सुअर और मुर्गी आदि की खरीदी कर सकते हैं।

इस योजना के तहत सरकार किसानों को शून्य फीसदी ब्याज दर से किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराएगी। इसके माध्यम से किसानों को पशुधन खरीदी पर अधिकतम 2 लाख रूपए का लोन दिया जाएगा। किसानों को लोन का सिर्फ मूल ही भरना होगा। इस योजना के जरिए किसान भाई अतिरिक्त धन खर्च किए बिना अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। आप भी इस योजना की मदद से पशुधन की बढ़ोतरी कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

स्रोत: टीवी 9

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

रतलाम मंडी में 12 अप्रैल को क्या रहे नए गेहूँ के भाव?

Ratlam Mandi wheat Rate

नए गेहूँ भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: जागो किसान यूट्यूब चैनल

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

फसल अवशेषों का होगा तुरंत समाधान, ये यंत्र होंगे मददगार

These machines will solve the crop residues immediately
  • किसान भाइयों फसल काटने के पश्चात खेत में तने के जो अवशेष बचे रह जाते हैं उसे नरवाई या पराली कहते हैं। अधिकांश किसान फसल काटने के बाद नरवाई में आग लगा कर उसे नष्ट कर देते हैं।

  • नरवाई में आग लगाने से अनेक प्रकार की हानियाँ होती है इसीलिए ऐसा बिलकुल ना करें।

  • कुछ खास यंत्रो का उपयोग कर आप बिना जलाए नरवाई की समस्या का निपटारा कर सकते हैं।

  • सुपर सीडर: इस यंत्र से फसल कटाई के बाद नमी की उपस्थिति में सीधे बुवाई की जा सकती है।  

  • हैप्पी सीडर: इस यंत्र से भी सीधे बुवाई की जा सकती है। 

  • जीरो टिलेज सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल: इससे नरवाई की अवस्था में भी बुवाई की जा सकती है। 

  • रीपर कम बाइंडर: इस यंत्र से फसल अवशेष जड़ से समाप्त हो जाते हैं। 

  • रोटावेटर: यह यंत्र मिट्टी को भुरभुरा बनाता है तथा गीले और सूखे दोनों प्रकार की मिट्टी में इससे जुताई की जा सकती है। रोटावेटर के उपयोग के बाद बुवाई की जा सकती है। 

  • कंबाइन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रॉ रीपर: इस मशीन का उपयोग करके फसल अवशेषों का भूसा बनाया जा सकता है।

कृषि से जुड़े ऐसे ही घरेलू नुस्खे एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। 

Share

पश्चिमी विक्षोभ से कई क्षेत्रों में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी कुछ राहत

know the weather forecast

एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश देते रहेंगे। इनके प्रभाव से उत्तर भारत में भी छुटपुट बारिश तथा धूल भरी आंधी चलने के कारण तापमान में गिरावट संभव है। पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में केरल कर्नाटक तथा आतंरिक तमिलनाडु में तेज वर्षा संभव है। गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिणी राजस्थान सहित मध्यप्रदेश में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

देश के विभिन्न मंडियों में 11 अप्रैल को क्या रहे फलों और फसलों के भाव?

Todays Mandi Rates

मंडी

कमोडिटी

न्यूनतम मूल्य (किलोग्राम में)

अधिकतम मूल्य (किलोग्राम में)

मुहाना मंडी

अनन्नास

55

मुहाना मंडी

तरबूज

15

16

मुहाना मंडी

अदरक

28

29

मुहाना मंडी

जैक फ्रूट

28

30

मुहाना मंडी

कच्चा आम

50

52

मुहाना मंडी

कच्चा आम

50

55

मुहाना मंडी

नारियल हरा

28

30

मुहाना मंडी

आलू

11

12

मुहाना मंडी

आलू

7

11

मुहाना मंडी

प्याज

14

16

मुहाना मंडी

प्याज

7

10

मुहाना मंडी

प्याज

11

12

मुहाना मंडी

लहसुन

29

30

मुहाना मंडी

लहसुन

34

35

मुहाना मंडी

लहसुन

40

45

सिकंदरा मंडी

प्याज

10

सिकंदरा मंडी

प्याज

13

सिकंदरा मंडी

लहसुन

8

13

सिकंदरा मंडी

लहसुन

30

35

सिकंदरा मंडी

जैक फ्रूट

24

सिकंदरा मंडी

अदरक

21

सिकंदरा मंडी

हरी मिर्च

45

सिकंदरा मंडी

नींबू

100

सिकंदरा मंडी

नींबू

125

सिकंदरा मंडी

अनन्नास

30

सिकंदरा मंडी

आलू

7

8

सिकंदरा मंडी

आलू

7

8

सिकंदरा मंडी

आलू

10

सिकंदरा मंडी

आलू

5

सिकंदरा मंडी

तरबूज

15

16

दुबग्गा मंडी

संतरा

40

80

दुबग्गा मंडी

तरबूज

15

18

दुबग्गा मंडी

जैक फ्रूट

18

20

दुबग्गा मंडी

प्याज

14

15

दुबग्गा मंडी

लहसुन

20

40

दुबग्गा मंडी

अदरक

24

25

दुबग्गा मंडी

आलू

8

10

कोलकाता मंडी

आलू

17

कोलकाता मंडी

प्याज

15

कोलकाता मंडी

अदरक

38

कोलकाता मंडी

लहसुन

36

कोलकाता मंडी

लहसु

42

कोलकाता मंडी

लहसुन

47

कोलकाता मंडी

तरबूज

20

कोलकाता मंडी

अनन्नास

40

50

कोलकाता मंडी

सेब

90

110

चांगसारी से फैंसी बझार

प्याज

14

चांगसारी से फैंसी बझार

प्याज

17

18

चांगसारी से फैंसी बझार

लहसुन

40

45

चांगसारी से फैंसी बझार

लहसुन

50

55

चांगसारी से फैंसी बझार

लहसुन

55

60

चांगसारी से फैंसी बझार

तरबूज

40

45

चांगसारी से फैंसी बझार

अदरक

35

चांगसारी से फैंसी बझार

आलू

13

चांगसारी से फैंसी बझार

आलू

13

14

चांगसारी से फैंसी बझार

नींबू

48

कुबेरपुरी मंडी

आलू

14

15

कुबेरपुरी मंडी

प्याज

14

15

कुबेरपुरी मंडी

प्याज

10

12

कुबेरपुरी मंडी

अदरक

20

22

कुबेरपुरी मंडी

अदरक

28

30

कुबेरपुरी मंडी

अदरक

30

35

कुबेरपुरी मंडी

लहसुन

25

30

कुबेरपुरी मंडी

लहसुन

34

36

कुबेरपुरी मंडी

लहसुन

40

42

कुबेरपुरी मंडी

प्याज

9

19

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

रतलाम मंडी में 11 अप्रैल को क्या रहे सोयाबीन व डॉलर चने का भाव?

Ratlam soybean and gram rates

सोयाबीन व चने के भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन का भाव !

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

सब्जियों की खेती के लिए सरकार देगी 20 हजार का अनुदान

The government will give a grant of 20 thousand for the cultivation of vegetables

देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में लगी केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। इनसे किसान भाईयों को खेती के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में सरकार ने सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सब्जियों की खेती के लिए 20 हजार रूपए तक का अनुदान दिया जा रहा है।

सरकार द्वारा यह बेहतरीन सब्सिडी एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत दी जा रही है। इसका उद्देश्य सब्जियों की खेती कर रहे किसानों की आर्थिक तौर पर मदद करना है। अगर देखा जाए तो सब्जी की खेती में 50 हजार रूपए तक की लागत खर्च होती है। सरकार की ओर से 20 हजार रूपए का अनुदान मिलने के बाद किसानों को कुल लागत का सिर्फ 30 हजार रूपए ही खर्च करना होगा। ऐसे में किसानों को कम लागत के साथ ज्यादा मुनाफा होगा।

इस योजना के अनुसार जो किसान 16 बिस्वा से दो हेक्टेयर तक सब्जी की खेती कर रहे हैं। वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। आप भी योजना के लिए आवेदन करके सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्री की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share