गोबर से बना ऐसा ऑर्गेनिक घर, जो रहता है AC से ज्यादा ठंडा

Such an organic house made of cow dung which remains colder than AC

तपती धूप से बचने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। वैसे तो आमतौर पर लोग घरों को ठंडा रखने के लिए AC, कूलर एवं पंखे का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी तरकीबें हैं जिनकी मदद से लोग गर्मी में अपने घरों को ठंडा रखते हैं। वहीं हम आपको भीषण गर्मी से बचने का एक ऐसा जुगाड़ बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

जैविक घर जो गर्मी में ठंडा और सर्दी में रहेगा गर्म

डॉक्टर शिव दर्शन मलिक ने एक ऐसा जैविक घर बनाया है, जो गर्मी के मौसम में ठंडा और सर्दी के मौसम में अपने आप गर्म रहता है। इस जैविक घर की खास बात यह है कि यह गोबर की ईंटों से बनाया गया है। गोबर से बनी इस खास ईंट को गौक्रीट ईंट और वैदिक प्लास्टर नाम दिया गया है। इसके अलावा घर बनाने में उन्होंने मिट्टी, चूना और स्थानीय वनस्पति का भी उपयोग किया गया है। जिस वजह से यह घर पूरी तरह से ऑर्गेनिक है।

रेडिएशन के खतरे से होगा सुरक्षित

वहीं ऑर्गेनिक होने के कारण इस घर का तापमान बाहर की अपेक्षा 7 डिग्री कम रहता है। इसके साथ ही यह रेडिएशन के खतरे से भी सुरक्षित रहता है। हर मायने में यह घर काफी सुरक्षित, किफायती और मौसम अनुरूप है। जिस वजह से शिव दर्शन मलिक सबको ऐसे घरों को तैयार करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि पर्यावरण और सेहत दोनों स्वस्थ्य रहें।

स्रोत: कृषि जागरण

किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना न भूलें।

Share

गौशाला निर्माण पर मिलेगा 10 लाख का सरकारी अनुदान

Now government grant of 10 lakhs will be available on construction of Gaushala

आवारा पशुओं की वजह से फसलों को काफी नुकसान होता है। इसकी वजह से कई बार पूरी फसल हीं बर्बाद हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए राजस्थान सरकार ने आवारा गाय को संरक्षण देने का फैसला किया है और इसके लिए नंदीशाला योजना एवं गौशाला योजना चला रही है।

इस योजना के अंतर्गत आवारा पशुओं के लिए गौशाला निर्माण किया गया है और इसके निर्माण हेतु सरकार अनुदान भी दे रही है। इस हेतु 10 लाख रूपये का अनुदान निश्चित किया गया है। इस पैसे से गौशाला में कैटल शेड, पानी टंकी, टीन शैड निर्माण, चार दिवारी आदि का निर्माण किया जा सकेगा। इसके अलावा नंदी शाला हेतु सरकार कुल खर्च का 90% सब्सिडी के तौर पर दे रही है।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। लेख पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

युवा किसान ने बेहद कम लागत में बना दिया बिना पेट्रोल-डीजल के चलने वाला ट्रैक्टर

वीडियो के माध्यम से देखें, कैसे गुजरात के एक युवा किसान ने खुद बिना पेट्रोल-डीजल के चलने वाला ट्रैक्टर बना दिया। यह ट्रैक्टर बेहद कम लागत में कर लिया गया है तैयार और इसे चलाने में भी कोई खर्च नहीं आता है। यह सोलर ऊर्जा के माध्यम से चलता है इसलिए पेट्रोल और डीजल का खर्च भी बच जाता है।

स्रोत: बीबीसी

ये भी पढ़ें: प्याज भंडारण में मददगार होगा बिना किसी खर्च से बना यह देशी जुगाड़

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ये हैं मूंग को क्षति पहुंचाने वाले प्रमुख रसचूसक कीट, जानें बचाव के उपाय

Major sucking pests that damage moong crop

  • मूंग की फसल को क्षति पहुंचाने वाले प्रमुख रसचूसक कीटों में माहू और हरा तेला, थ्रिप्स, सफेद मक्खी आदि फसल के कोमल भागों जैसे पत्ती, फूल, फली आदि से रस चूस कर फसल को क्षति पहुंचाते हैं। यदि इन कीटों की सही पहचान करके उचित समय पर प्रबंधन कर लिया जाए तो उपज का काफी भाग नष्ट होने से बचाया जा सकता है l

  • माहू और हरा तेला: इससे ग्रसित पौधे की पत्तियां पीली होकर सिकुड़ कर मुड़ जाती हैं। इसके अत्यधिक संक्रमण की अवस्था में पत्तियां सूख जाती हैं व धीरे-धीरे पूरा पौधा सूख जाता है। इनके प्रबंधन के लिए एसिटामिप्रिड 20% एसपी [नोवासेटा] 100 ग्राम या थायोमिथोक्साम 25% डब्ल्यूजी [थियानोवा 25]  @100 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • थ्रिप्स: यह कीट पत्तियों की ऊपरी सतह एवं अधिक मात्रा में पत्तियों की निचली सतह पर पाए जाते हैं। इससे प्रभावित पौधे की पत्तियां सूखी व ऊपर की ओर मुड़ी हुई एवं मुरझाई हुई दिखाई देती हैं। इसके प्रबंधन के लिए फिप्रोनिल 5% एससी [फिपनोवा] @ 400 मिली या स्पिनोसेड 45% एससी  [ट्रेसर] @ 75 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • सफेद मक्खी: ग्रसित पौधे की पत्तियां सूख कर गिर जाती हैं। यह कीट पीत शिरा मोज़ेक विषाणु रोग का वाहक है l सफेद मक्खी के प्रबंधन के लिए डायफेन्थुरान 50% एसपी [पेजर] @ 250 ग्राम या फ्लोनिकामिड 50% डब्ल्यूजी [पनामा] @ 60 मिली या एसिटामिप्रिड 20% एसपी [नोवासेटा] @ 100 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। लेख पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश व आंधी से मिली भीषण गर्मी से राहत, देखें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

नया पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण उत्तर पश्चिम मध्य तथा पूर्वी भारत में बादल छाए रहे जिससे कई इलाकों में अधिकतम तापमान गिरे तथा लू की स्थिति में सुधार हुआ। अगले 2 दिनों के दौरान भी लू से राहत मिलेगी। पहाड़ों पर अच्छी बारिश का अनुमान है। पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश तथा शेष हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। दिल्ली और उसके आसपास धूल भरी हवाएं संभव हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

बनें पशुधन सहायक और पाएं 85500 तक का वेतन, जल्द करें आवेदन

Become a livestock assistant and get a better salary, apply soon

राजस्थान सरकार प्रदेशवासियों के लिए नौकरी पाने का खास मौका लेकर आई है। RSMSSB विभाग में पशुधन सहायक पद की 1136 भर्तियां निकली हैं। इस बात की जानकारी RSMSSB ने अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए पशुधन सहायक पद में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है।

अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार को पशुधन सहायक के तौर पर 1 या 2 साल का प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसके साथ ही भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या बागवानी कृषि, पशुपालन और जीव विज्ञान के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इस पद पर भर्ती के बाद 26300 से 85500 तक का वेतन मिलेगा।

बता दें कि पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए आवेदन पत्र 19 मार्च 2022 से भरें जा रहे हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारिख 17 अप्रैल 2022 है। आवेदन जमा करने के बाद कोई गलती होने पर 18 से 24 अप्रैल 2022 के बीच आप इसमें सुधार कर सकते हैं। इस मौके का लाभ उठाने के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट @rsmssb.rajsthan.gov.in पर जाएं। जहां साइट पर दी गई जानकारी के अनुरूप अपना आवेदन जमा करें।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह। अगर लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

रतलाम मंडी में 13 अप्रैल को क्या रहे नए गेहूँ के भाव?

Ratlam Mandi wheat Rate,

नए गेहूँ भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: जागो किसान यूट्यूब चैनल

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

रतलाम मंडी में क्या चल रहे हैं नए लहसुन के भाव, देखें रिपोर्ट

new garlic mandi rates

नए लहसुन के भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है लहसुन का भाव !

स्रोत: जागो किसान यूट्यूब चैनल

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी अच्छी लगी हो तो लेख को लाइक करें और अपने मित्रों के साथ शेयर करें।

Share

अब सौर ऊर्जा से चलेगा ऑटो रिक्शा, कम लागत में होगा बंपर मुनाफा

Now auto rickshaw will run on solar energy

महंगाई के इस दौर में ईंधन की कीमतें भी रफ्तार पकड़ रही हैं। ऐसे में लोगों को मोटर गाड़ियों में पट्रोल और डीज़ल डलवाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए ही बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों को उतारा गया है, ताकि बढ़ते खर्च पर लगाम लगाई जा सके।

वहीं बैटरी से चलने वाले वाहनों की मदद से लोगों को एक बढ़िया और किफायती रोजगार मिला है। इन वाहनों के जरिए लोगों को ईंधन की बढ़ती कीमत से छुटकारा मिलने के साथ ही आय में बढ़िया मुनाफा हुआ है। इसी समाधान के क्रम को आगे बढ़ाते हुए केरल राज्य के दो लोगों ने मिलकर एक प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।

इस प्रोजेक्ट के तहत रेट्रो ऑटो रिक्शा के आधार पर एक बैटरी चालक रिक्शा डिजाइन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के अनुसार ऑटो की बैटरी को सौर पैनल की मदद से कहीं भी आसानी से चार्ज किया जा सकेगा। प्रोजेक्ट के पूरा होते ही बहुत जल्द भारतीय बाजारों में इसका कमर्शियल उत्पादन भी किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा पाएं।

स्रोत: कृषि जागरण

बताई गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करना न भूलें साथ ही नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों को भी यह लेख जरूर साझा करें।

Share

इंदौर मंडी में 13 अप्रैल को क्या रहे प्याज के भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 13 अप्रैल के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: मंदसौर मंडी भाव यूट्यूब चैनल

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share