कई राज्यों में भीषण गर्मी के आसार, बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएँगी

know the weather forecast,

गुजरात में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं तथा भीषण गर्मी पड़ रही है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के भी कई जिलों में तापमान अधिक है। तमिलनाडु और केरल में चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। मध्य महाराष्ट्र में जारी बारिश की गतिविधियां अब थम जाएंगी। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे परंतु वर्षा की संभावना बहुत कम है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

गोबर के बाई प्रोडक्ट से बने ब्रीफकेस से जारी हुआ छत्तीसगढ़ का बजट

Chhattisgarh budget released from briefcase made of the by-product of cow dung

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने विधानसभा में 2022-23 का बजट पेश करते हुए एक नया इतिहास रचा है। इस बार मुख्यमंत्री बघेल ने बजट पेश करने के लिए जिस ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया, वह किसी चमड़े या जूट से नहीं बल्कि गोबर के बाई प्रोडक्ट से बना था।

किस सोच के साथ हुई पहल की शुरुआत

दरअसल छत्तीसगढ़ में गोबर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। हमेशा से ही यहां तीज त्यौहारों पर घरों को लीपने की परंपरा है। इसी मान्यता के आधार पर राज्य सरकार ने गोधन न्याय योजना को आगे बढ़ाते हुए इस पहल की शुरुआत की है। जिस पहल की प्रशंसा पूरे देशभर में की जा रही है।

कैसे और कितनें दिनों में हुआ तैयार

इसे गोकुल धाम गोठान में काम करने वाली ‘एक पहल’ महिला स्वसहायता समूह की दीदियों ने गोबर और अन्य उत्पादों के इस्तेमाल से बनाया है। वहीं इस ब्रीफकेस को बनाने में पूरे 10 दिनों का समय लगा। इसी के साथ विशेष तौर पर बनें इस ब्रीफकेस के हैंडल और कॉर्नर का निर्माण कोंडागांव शहर के समूह बस्तर आर्ट कारीगर से करवाया गया।

स्रोत: एबीपी लाइव

किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

इस राज्य के किसानों को 3 लाख तक के लोन पर सरकार देगी भारी सब्सिडी

Government will give huge subsidies on loans up to 3 lakh to the farmers of this state

किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसकी मदद से किसान भाई अपनी कृषि संबंधी परेशानियों को कम कर सकते हैं। इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के किसानों को भारी सब्सिडी पर लोन देने की घोषणा की है।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अपने 2022-23 के बजट में किसान भाईयों को कम ब्याज दर पर लोन देने की योजना शुरू की है। इसके तहत किसान 3 लाख रूपए तक का ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हालाकि ऋण को 7 प्रतिशत ब्याज पर एक साल के लिए दिया जाएगा, जिस पर सरकार की ओर से 4 प्रतिशत की भारी सब्सिडी दी जाएगी।

बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड पर पहले से ही बिना ब्याज के 1 लाख तक का फसली ऋण दिया जा रहा है। वहीं इस योजना के तहत अब तक 2.57 लाख नए किसानों को पिछले वर्ष जोड़ा गया है।

स्रोत: ट्रैक्टर जंग्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

11 मार्च को देवास मंडी क्या चल रहे हैं गेहूँ व सोयाबीन के भाव

wheat and soybean mandi rates

वीडियो के माध्यम से देखें मध्य प्रदेश के देवास मंडी में आज क्या चल रहे हैं गेहूँ व सोयाबीन के भाव?

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

इंदौर मंडी में 11 मार्च को क्या रहे प्याज भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 11 मार्च के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

गेहूँ की फसल को गेरुआ रोग के प्रकोप से ऐसे बचाएं

The outbreak of rust disease in wheat and its cure
  • देरी से बोई गई गेहूँ की फसल में अधिकतर ‘गेरुआ रोग’ देखने को मिलता है। गेहूँ की फसल में यह रोग पक्सीनिया रिकोंडिटा ट्रिटिसाई नामक कवक से होता है, जिसे भूरा रतुआ, पीला रतुआ या काला रतुआ के नाम से भी जाना जाता है l 

  • इस रोग की शुरुआती अवस्था में पत्तियों की ऊपरी सतह पर नारंगी रंग के धब्बे उभरते हैं, जो बाद में बढ़कर पूरी पत्ती पर फैल जाते हैं l

  • रोगी पत्तियां जल्दी सूख जाती हैं, जिससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में कमी आती है। इसके चलते दाना हल्का बनता है l

  • वहीं तापमान बढ़ने की स्थिति में पत्तियों की निचली सतह पर इन धब्बों का रंग काला हो जाता है l 

  • इस रोग के रासायनिक नियंत्रण के लिए हेक्साकोनाज़ोल 5% एससी @ 400 मिली या प्रोपिकोनाज़ोल 25% ईसी @ 200 मिली या टेबुकोनाज़ोल 25.9% ईसी @ 200 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • जैविक नियंत्रण के लिए ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 500 ग्राम/एकड़ या स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

आज कई क्षेत्रों में हो सकती है बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हुई है। आज मध्य महाराष्ट्र के कुछ भागों के साथ साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश जारी रह सकती है शेष राज्यों का मौसम शुष्क हो जाएगा। 3 दिन बाद दिल्ली सहित उत्तर भारत तथा मध्य भारत में गर्मी बढ़ेगी तथा दिन काफी अधिक गर्म हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

खाद ने बिगाड़ा किसानों का बजट, जानिए क्यों बढ़ रही हैं खाद कीमतें

Fertilizers increase the budget of farmers

फसलों की अच्छी उपज के लिए खाद एक अग्रणी भूमिका निभाता है। यह फसलों की गुणवत्ता और विकास के लिए भी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके साथ ही खाद के उपयोग से मिट्टी की उपज क्षमता भी मजबूत रहती है। इसी वज़ह से किसान भाईयों की खेती में खाद एक अभिन्न अंग बन चुका है।

फिलहाल खेती का यह जरूरी हिस्सा किसान भाईयों का बजट बिगाड़ सकता है, क्योंकि खाद के दाम में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस वजह से किसानों को खाद की खरीद पर भारी कीमत चुकानी होगी।

बता दें कि रूस पूरी दुनिया में खाद और कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर है। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर इसकी सप्लाई में कमी आई है। साथ ही पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई का खतरा भी बढ़ा है। इसके चलते खाद की कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए अब किसानों को भी फसलों के उत्पादन के लिए इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही उपयोगी व महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

रतलाम मंडी में 10 मार्च को क्या रहे नए गेहूँ के भाव?

Ratlam Mandi wheat Rate

नए गेहूँ भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

पूरे मार्च चलेगा होली धमाका ऑफर, देखें सभी ऑफर एक साथ

Holi Dhamaka Offer

मार्च महीने में ग्रामोफ़ोन सभी किसानों के लिए लेकर आया है होली धमाका ऑफर। आइये देखते हैं इस ऑफर में आपके लिए क्या है ख़ास?

खरीदें मूंग समृद्धि किट और पाएं आकर्षक हैट बिलकुल फ्री।

Moong Samriddhi Kit

तिरपाल खरीदी पर पावर बैंक फ्री। (नोट- 11*15 और 15*18 साइज़ की तिरपाल इस ऑफर में शामिल नहीं है।)

Tirpal Holi Dhamaka Offer

ग्रामोफ़ोन ऐप से खरीदें नोवालक्सम 200 मिली और पाएं आकर्षक किट बैग बिलकुल फ्री।

Novalaxam Holi Dhamaka Offer

ग्रामोफ़ोन ऐप से खरीदें लैमनोवा 1 लीटर और पाएं आकर्षक किट बैग बिलकुल फ्री।

खरीदें मैजेस्टिक डबल मोटर पंप 3099 रूपये में और 2 in 1 पंप 2899 रूपये में।

Majestic Pump Holi Dhamaka Offer

खरीदें करमानोवा 1 किलो और नोवामैक्स 1 लीटर एक साथ और पाएं आकर्षक वॉल पॉकेट बिलकुल फ्री।

खरीदें नोवामैक्स 1 लीटर और पाएं आकर्षक हैट बिलकुल फ्री।

खरीदें मैक्समायको के 2 पैकेट और पाएं आकर्षक वॉल पॉकेट बिलकुल फ्री।

आकर्षक छूट वाले सभी कूपन्स की जानकारी

अनु क्रमांक

कूपन का नाम

खरीद राशि (रु.)

छूट राशि (रु.)

कूपन का उपयोग

1

GP:NEW-50

1000

50

पहली खरीदी पर लागू

2

NMAR500

500

20

पहली खरीदी पर लागू

6

MAR5000

5000

150

रु.5000 की व अधिक खरीदी पर लागू

13

KMAR100

3000

100

खेती प्लस किसानों द्वारा रु.3000 पर लागू

उपर्युक्त कूपन्स और ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए ग्राम बाजार सेक्शन में जाएँ और अपने चयनित उत्पादों पर मौजूद ‘खरीदी करें’ बटन दबा कर कृषि विशेषज्ञों से जुड़ें व विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

Share