कपास समृद्धि किट से कपास की फसल एवं मिट्टी को मिलेंगे कई लाभ

Benefits of cotton samridhi kit to cotton crop and soil
  • ग्रामोफ़ोन लेकर आया है ‘कपास समृद्धि किट’ जो कपास की फसल के लिए सुरक्षा कवच की तरह कार्य करती है। इस किट की मदास से कपास की फसल को वो सब कुछ एक साथ मिलेगा जिसकी जरूरत कपास की फसल को होती है। इस किट में कई उत्पाद संलग्न हैं, इन सभी उत्पादों को 50-100 किलो FYM के साथ मिश्रित कर मिट्टी में मिलाने से, फसल को सम्पूर्ण सुरक्षा मिलती है। इस किट का उपयोग ड्रिप एवं मिट्टी उपचार दोनों के लिए किया जा सकता है।

  • यह मिट्टी एवं फसल में तीन प्रमुख तत्व नाइट्रोजन, पोटाश एवं फास्फोरस की पूर्ति में सहायक होता है। जिससे पौधे को समय पर आवश्यक तत्व मिल जाते हैं, बढ़वार अच्छी होती है, फसल का उत्पादन बढ़ता है साथ ही मिट्टी में भी पोषक तत्वों की उपलब्धता में वृद्धि होती है।

  • जिंक सोल्यूबिलाइजिंग बैक्टीरिया मिट्टी में जिंक की उपलब्धता में सुधार करता है और फसल की पैदावार बढ़ जाती है। जिंक बैक्टीरिया की आवश्यकता प्रकाश संश्लेषण, और पौधे में हार्मोन को बढ़ावा देने के लिए एवं पौधों के विकास के जैव संश्लेषण के लिए होती है।

  • ट्राइकोडर्मा फफूंद पर आधारित घुलनशील जैविक कवकनाशी है, जो मिट्टी और बीज में होने वाले रोगजनकों को मारता है जिसकी वजह से जड़ सड़न, तना गलन, उकठा रोग जैसी गंभीर बीमारियों से रोकथाम होती है। ट्राइकोडर्मा पौधों के जड़-विन्यास क्षेत्र (राइजोस्फेयर) में अनवरत कार्य करने वाला सूक्ष्म जीव है। इसके अलावा ये सूत्रकृमि से होने वाले रोगों से भी पौधों की रक्षा करते हैं।

  • ह्यूमिक एसिड मिट्टी की संरचना में सुधार करके जल धारण क्षमता में वृद्धि करता और सफेद जड़ के विकास को बढ़ाता है। समुद्री शैवाल पौधों को पोषक तत्व ग्रहण करने में मदद करता है और अमीनो एसिड प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया को बढ़ाता है। जिसके परिणामस्वरूप बेहतर वनस्पति विकास होता है और पौधों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। मायकोराइज़ा पौधे की प्रत्येक अवस्था जैसे फूल, फल, पत्ती आदि की वृद्धि में मदद करता है साथ ही साथ सफेद जड़ के विकास में भी मदद करता है।

कपास समृद्धि किट ऑर्डर करने के लिए क्लिक करें

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ने की है संभावना, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत के सभी राज्यों के आसमान में बादल नजर आ रहे हैं। इसके कारण इन इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बन रही है। मानसून की बारिश केरल कर्नाटक तथा तमिलनाडु में तेज हो रही है। पश्चिमी तटों पर मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा। पूर्वी भागों में मानसून पहुंचने में कुछ देरी हो सकती है। 10 से 15 जून के बीच मानसून आधे से ज्यादा भारत को कवर कर सकता है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

5 जून को मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या रहे आलू, प्याज और सोयाबीन के भाव?

Madhya pradesh Mandi bhaw

प्याज के भाव

मंडी

न्यूनतम

अधिकतम

ब्यावरा

800

1000

हरदा

1200

1400

आलू के भाव

मंडी

न्यूनतम

अधिकतम

देवरी

1000

1200

हरदा

1100

1400

सोयाबीन के भाव

मंडी

न्यूनतम

अधिकतम

बेतूल

5899

7151

छपीहेडा

6200

6800

जीरापुर

6700

7100

झाबुआ

6500

7475

खातेगांव

6500

7300

खुजनेर

6270

7210

नसरुल्लागंज

5500

5500

नीमच

4700

7550

सेंधवा

7320

7360

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

प्याज के भाव में आ रही है तेजी, जानें क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

mandi bhaw of onion

वीडियो के माध्यम से देखें, देश भर के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं प्याज के भाव ?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

कपास समृद्धि किट का कमाल, भारी बारिश के बावजूद मिली कपास की अच्छी उपज

Cotton Samriddhi Kit

बड़वानी जिले के साली गांव के किसान मोहन बर्फा जी ने विपरीत परिस्थितियों के बाद भी कपास की अच्छी उपज पाई। उन्होंने बताया की पिछले साल बारिश के कारण ज्यादातर किसानों की कपास की फसल को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर इसके बाद भी उनकी फसल से अच्छी उपज प्राप्त हुई। अपनी इस सफलता का श्रेय मोहन जी ग्रामोफ़ोन और कपास समृद्धि किट को देते हैं।

कपास समृद्धि किट ऑर्डर करने के लिए क्लिक करें

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

मिलेंगे 4000 रुपये एक साथ, 30 जून तक जरूर कर लें यह काम

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana,

अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो आप आगामी 30 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। ऐसा करने से आपको एक साथ डबल फायदा मिल जाएगा। ऐसा करने से आपको इस साल की पहली और दूसरी दोनों किस्त एक साथ मिल जायेगी।

इस योजना में अगर आप जून महीने में रजिस्ट्रेशन कर देते हैं, और यह सफलता से अप्रूव्ड हो गया तो जून या जुलाई में आपको 2 हजार रुपए की इस साल की पहली किस्त मिल जाएगी। वहीं अगस्त में आपको फिर से 2 हजार रुपए की दूसरी किस्त भी मिल जाएगी।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मिर्च की रोपाई के पूर्व मिट्टी उपचार के रूप में जरूर करें पोषण प्रबंधन

How to manage nutrition as soil treatment before transplanting chilli
  • मिर्च की रोपाई के पहले पोषण प्रबंधन करने के बहुत लाभ हैं। पोषण प्रबंधन करने से फसल में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है एवं फसल का विकास बहुत अच्छे से होता है।

  • रोपाई के पूर्व पोषण प्रबधन करने के लिए यूरिया @ 45 किलो/एकड़ + एसएसपी @ 200 किलो + MOP @ 50 किलो/एकड़ की दर से मिट्टी में भुरकाव करें।

  • मिर्च की फसल में यूरिया नाइट्रोज़न की पूर्ति का सबसे बड़ा स्रोत है। इसके उपयोग से पत्तियों में पीलापन और सूखने जैसी समस्या नहीं आती है। यूरिया प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को भी तेज़ करता है।

  • एसएसपी जड़ वृद्धि और विकास में सुधार करने में मदद करता है जो पोषक तत्व और पानी के अवशोषण के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। एसएसपी मिट्टी के कटाव में सुधार करता है और जल धारण क्षमता को बढ़ाता है और जड़ वृद्धि को बढ़ाता है जिससे फसल की उपज में वृद्धि होती है। यह कैल्शियम एवं सल्फर का भी अच्छा स्त्रोत है।

  • मिर्च के लिए पोटाश एक अति आवश्यक पोषक तत्व है। पोटाश पौधों में संश्लेषित शर्करा को फलों तक पहुंचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोटाश प्राकृतिक नत्रजन की कार्य क्षमता को बढ़ावा देता है।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

पूरे मध्य प्रदेश में आज भी है बारिश की संभावना, जानें मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिले में पिछले कुछ दिनों से रोजाना बारिश हो रही है। आज पूरे मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में मौसम गर्म वहीं मुंबई में तेज बारिश की संभावना है। अहमदाबाद सहित गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में तेज बारिश की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

खुशखबरी, सरकार इन 7 राज्य के किसानों को मुफ्त में देगी बीज

Government will give free seeds to the farmers of these 7 states

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तरफ से यह घोषणा की गई है की देश के लगभग एक तिहाई जिले के किसानों को मुफ्त बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह बीज जुलाई महीने से शुरू हो रहे खरीफ सीजन की तिलहन फसलों के होंगे।

बता दें कि इस योजना के अंतर्गत केद्र सरकार की तरफ से राज्य सरकारों के साथ अप्रैल माह से चर्चा चल रही थी। अब खबर आई है की मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 41 जिले में इस योजना का लाभ किसान उठा सकेंगे। इन मुफ्त में बांटे जाने वाले बीजों से करीब 1.47 लाख हेक्टेयर भूमि में तिलहन फसलों की बुआई होगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

जानें प्याज के भाव देश भर के मंडियों में क्या चल रहे हैं?

mandi bhaw of onion

वीडियो के माध्यम से देखें, देश भर के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं प्याज के भाव ?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share