कपास समृद्धि किट से कपास की फसल एवं मिट्टी को मिलेंगे कई लाभ

  • ग्रामोफ़ोन लेकर आया है ‘कपास समृद्धि किट’ जो कपास की फसल के लिए सुरक्षा कवच की तरह कार्य करती है। इस किट की मदास से कपास की फसल को वो सब कुछ एक साथ मिलेगा जिसकी जरूरत कपास की फसल को होती है। इस किट में कई उत्पाद संलग्न हैं, इन सभी उत्पादों को 50-100 किलो FYM के साथ मिश्रित कर मिट्टी में मिलाने से, फसल को सम्पूर्ण सुरक्षा मिलती है। इस किट का उपयोग ड्रिप एवं मिट्टी उपचार दोनों के लिए किया जा सकता है।

  • यह मिट्टी एवं फसल में तीन प्रमुख तत्व नाइट्रोजन, पोटाश एवं फास्फोरस की पूर्ति में सहायक होता है। जिससे पौधे को समय पर आवश्यक तत्व मिल जाते हैं, बढ़वार अच्छी होती है, फसल का उत्पादन बढ़ता है साथ ही मिट्टी में भी पोषक तत्वों की उपलब्धता में वृद्धि होती है।

  • जिंक सोल्यूबिलाइजिंग बैक्टीरिया मिट्टी में जिंक की उपलब्धता में सुधार करता है और फसल की पैदावार बढ़ जाती है। जिंक बैक्टीरिया की आवश्यकता प्रकाश संश्लेषण, और पौधे में हार्मोन को बढ़ावा देने के लिए एवं पौधों के विकास के जैव संश्लेषण के लिए होती है।

  • ट्राइकोडर्मा फफूंद पर आधारित घुलनशील जैविक कवकनाशी है, जो मिट्टी और बीज में होने वाले रोगजनकों को मारता है जिसकी वजह से जड़ सड़न, तना गलन, उकठा रोग जैसी गंभीर बीमारियों से रोकथाम होती है। ट्राइकोडर्मा पौधों के जड़-विन्यास क्षेत्र (राइजोस्फेयर) में अनवरत कार्य करने वाला सूक्ष्म जीव है। इसके अलावा ये सूत्रकृमि से होने वाले रोगों से भी पौधों की रक्षा करते हैं।

  • ह्यूमिक एसिड मिट्टी की संरचना में सुधार करके जल धारण क्षमता में वृद्धि करता और सफेद जड़ के विकास को बढ़ाता है। समुद्री शैवाल पौधों को पोषक तत्व ग्रहण करने में मदद करता है और अमीनो एसिड प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया को बढ़ाता है। जिसके परिणामस्वरूप बेहतर वनस्पति विकास होता है और पौधों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। मायकोराइज़ा पौधे की प्रत्येक अवस्था जैसे फूल, फल, पत्ती आदि की वृद्धि में मदद करता है साथ ही साथ सफेद जड़ के विकास में भी मदद करता है।

कपास समृद्धि किट ऑर्डर करने के लिए क्लिक करें

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

See all tips >>