जल्दी पकने वाली मटर की किस्में

मास्टर हरिचंद्र PSM-3 एवं सीडएक्स PSM-3

यह मटर की दो मुख्य किस्में हैं जिनको PSM-3 किस्म के नाम से भी जाना जाता है। इनकी फसल अवधि 60 दिनों की होती है और तुड़ाई 1 बार होती है। PSM-3 एक जल्दी पकने वाली किस्म है जिसे आर्केल एंड जीसी 141 के क्रॉस से विकसित किया गया है। इस किस्म के पौधे बौने होते हैं तथा पत्ते गहरे हरे होते हैं। इस किस्म की फली 6-8 बीजों से भरी होती है। इसकी पैदावार 3 टन/एकड़ तक होती है।

मास्टर हरिचंद्र AP3

इस किस्म की फसल अवधि 60-70 दिनों की होती है तुड़ाई 1 बार होती है। इसकी फली 6-8 बीजों से भरी होती है। यह एक जल्दी पकने वाली किस्म है और बुआई के 70 दिनों के बाद पहली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। अगर यह अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बोई जाए तो यह औसतन 2 टन/एकड़ की पैदावार देगी।

Share

मटर की इन दो अर्केल किस्मों का करें चुनाव और पाएं उच्च उत्पादन

  • मालव सुपर अर्केल
  • मालव अर्केल
  • यह मटर की दो मुख्य किस्मे है जिनको अर्केल किस्म के नाम से भी जाना जाता है। 
  • इनकी फसल अवधि 60-70 दिनों की होती है।
  • इनकी तुड़ाई 2-3 बार की जा सकती है।
  • इनके बीजों की संख्या (फली में) 6-8 रहती है। 
  • इस किस्म के पौधे बौने होते हैं एवं उच्च उत्पादन देते हैं। इनकी फलियां गहरे हरे रंग की होती है।
  • यह किस्में पाउडरी मिल्डयू के लिए प्रतिरोधी होती है।
  • इस किस्म की पहली तुड़ाई 55-60 दिनों में की जा सकती है एवं इसकी उपज 2 टन/एकड़ तक रहती है।
Share

मध्यप्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा के 4688 करोड़ रुपये भेजे जायेंगे

4688 crores of crop insurance will be sent to the accounts of 20 lakh farmers of MP

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 सितंबर को राज्य के करीब 20 लाख किसानों के खाते में करीब 4688 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितंबर को एक बटन दबाकर यह राशि किसानों के खातों में भेजेंगे। यह साल 2019 के फसल बीमा की बकाया राशि है।

ख़बरों के अनुसार साल 2019 के फसल बीमा की बकाया ये पूरी राशि 16 से 18 सितंबर तक सभी 20 लाख किसानों तक पहुँच जाएगी। ग़ौरतलब है की खराब मौसम की वजह से फ़सलों के बर्बाद होने पर किसानों को किसी तरह का नुकसान ना हो, इसीलिए इस योजना के तहत किसानों के फ़सलों का बीमा कराया जाता है।

स्रोत: कृषि जागरण

Share

बेहतर उपज के लिए उपयोगी मटर की तीन पेंसिल किस्में

  • मालव वेनेज़िया
  • यूपीएल / एडवांता / गोल्डन जीएस – 10
  • मालव MS10
  • यह मटर की तीन मुख्य किस्में है जिनको पेंसिल किस्म के नाम से भी जाना जाता है। 
  • यह खाने में मीठी होती हैं।  
  • इनकी फसल अवधि 75-80 दिनों की होती है।
  • इनकी तुड़ाई 2-3 बार की जा सकती है।
  • इसके बीजों की संख्या (फली में) 8-10 रहती है। 
  • इस किस्म का पौधा मध्यम आकार का होता है एवं शाखाएँ फैली हुई होती हैं।  
  • यह 4 टन प्रति एकड़ उपज देती है एवं पाउडरी मिल्डयू के लिए प्रतिरोधी होती है।
Share

रबी की इन तीन प्याज किस्मों की बुआई कर बेहतर उपज की तरफ कदम बढ़ाएं

These three advanced onion varieties of Rabi
  • यह प्याज़ की मुख्य तीन किस्में हैं जो रबी सीजन की किस्म के नाम से जानी जाती हैं। 
  • ओनियन | इल्लोरा | गुलाब :- इस किस्म का आकार अंडाकार गोल तथा रंग आकर्षक गुलाबी होता है। इसकी परिपक्वन अवस्था 120-130 दिनों की होती है और बीज़ दर 2-3 किलो/एकड़ होती है। इस किस्म के प्याज की भंडारण क्षमता 7 माह तक की होती है।
  • ओनियन | मालव | रुद्राक्ष :-  इस किस्म का आकार गोल तथा रंग हल्का लाल होता है। इसकी परिपक्वन अवस्था 100-110 दिनों की होती है तथा बीज़ दर 2.5-3  किलो/एकड़ है। इस किस्म के प्याज की भंडारण क्षमता 6-8 माह की होती है।
  • ओनियन | मालव | रुद्राक्ष | प्लस :-  इस किस्म का आकार गोल तथा रंग हल्का लाल होता है। इसकी परिपक्वन अवस्था 90-100 दिनों की होती है तथा बीज़ दर 2.5-3 किलो/एकड़ है। इस किस्म के प्याज की भंडारण क्षमता 6-8 माह की होती है।

 

 

Share

मंडी भाव: मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या है प्याज, गेहूं, चना, सोयाबीन का भाव

इंदौर के गौतमपुरा मंडी में प्याज़ का भाव 450 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है और बड़वानी जिले के सेंधवा मंडी में टमाटर का भाव 900 रूपये प्रति क्विंटल है। सेंधवा मंडी में ही पत्ता गोभी, फूलगोभी, बैंगन, भिण्डी और लौकी का भाव क्रमशः 900, 950, 900, 900, 750 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है।

उज्जैन जिले के खाचरौद मंडी की बात करें तो यहाँ गेहूं, चना और सोयाबीन का भाव क्रमशः 1550, 5151, 3550 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है। इसके अलावा उज्जैन के ही बडनगर मंडी में गेहूं का मॉडल रेट 1880 रूपये प्रति क्विंटल, चना 4301 रूपये प्रति क्विंटल, डॉलर चना 6212 रूपये प्रति क्विंटल, मटर 6180 रूपये प्रति क्विंटल, मेथीदाना 5599 रूपये प्रति क्विंटल, लहसुन 7085 रूपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन का भाव 3680 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है।

स्रोत: किसान समाधान

Share

नर्सरी में बुआई के लिए उपयुक्त है रबी सीजन की ये तीन उन्नत प्याज की किस्में

These three advanced onion varieties of Rabi
  • यह प्याज़ की मुख्य तीन किस्में हैं जो रबी सीजन की किस्म के नाम से जानी जाती हैं।   
  • ओनियन | जिंदल | पुना फुरसुंगी | अग्रिम :- यह किस्म गोल आकार की होती है और इसकी सतह पर मामूली लालिमा होती है। इसका रंग हल्का लाल होता है तथा इनकी परिपक्वन अवस्था 110-120 दिनों की होती है। इस किस्म की बीज़ दर  3 किलो/एकड़ होती है और भंडारण क्षमता 8-9 माह की होती है। 
  • ओनियन | पंच गंगा| पूना फुरसुंगी :-यह किस्म गोल आकार की होती है और इसकी सतह पर मामूली लालिमा होती है। इसका रंग हल्का लाल होता है तथा इनकी परिपक्वन अवस्था 80-90 दिनों की होती है। इस किस्म की बीज़ दर 2.5-3 किलो/एकड़ होती है तथा भंडारण क्षमता 4 माह की होती है।
  • ओनियन | प्रशांत | फुरसुंगी :- यह किस्म गोल आकार की होती है और इसकी सतह पर मामूली लालिमा होती है। इसका रंग हल्का लाल होता है तथा इनकी परिपक्वन अवस्था 110-120 दिनों की होती है। इस किस्म की बीज़ दर  3 किलो/एकड़ होती है और भंडारण क्षमता 5-6 माह की होती है।
Share

कई लाभकारी खूबियों वाली इन तीन प्याज की किस्मों का करें चयन

These three onion varieties of late kharif are suitable for sowing in nursery
  • यह प्याज़ की मुख्य तीन किस्में हैं जो सितम्बर माह में नर्सरी की तैयारी करने के लिए उपयुक्त हैं। ये तीनों हीं पछेती खरीफ की किस्म के नाम से भी जानी जाती हैं।   
  • ओनियन |  पंच गंगा | सरदार :- इस किस्म के फल का आकार ग्लोब की तरह होता है एवं रंग लाल होता है। इनकी परिपक्वन अवस्था 80 से 90 दिनों की होती है और बीज़ दर 2.5-3 किलो/एकड़ होती है। इस किस्म के प्याज की भंडारण क्षमता  5-6 माह की होती है एवं यह एक उच्च उत्पादन क्षमता वाली किस्म है। 
  • ओनियन |  पंच गंगा| सुपर :- इस किस्म के फल का आकार ग्लोब की तरह होता है एवं रंग लाल होता है। इनकी परिपक्वन अवस्था 100-110 दिनों की होती है तथा भंडारण क्षमता 2-3 माह की होती है।
  • ओनियन | प्राची |सुपर:- इस किस्म के फल का आकार अंडाकार गोल तथा रंग आकर्षक काला लाल होता है। इनकी परिपक्वन अवस्था 95-100 दिनों की होती है और बीज़ दर 2.5-3 किलो/एकड़ होती है। इस किस्म के प्याज की भंडारण क्षमता  2 माह की होती है।
Share

ग्रामोफ़ोन की समृद्धि किट बनी किसान के समृद्धि की वजह, मुनाफ़ा 62500 से हो गया 175000

ग्रामोफ़ोन का मुख्य लक्ष्य किसानों को समृद्ध करना है और इस कार्य में ग्रामोफ़ोन के समृद्धि किट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये किट ना सिर्फ फसल को बेहतर पोषण और अच्छी बढ़वार देते हैं बल्कि खेत की मिट्टी की संरचना में भी सुधार करते हैं। इसी वजह से एक बार समृद्धि किट का इस्तेमाल करने के बाद इसका असर दूसरी फसल को भी मिलता है। इन समृद्धि किट का इस्तेमाल बहुत सारे किसान कर रहे हैं और इन्हीं में से एक किसान हैं रामनिवास परमार।

देवास के रहने वाले किसान रामनिवास परमार की सोयाबीन की फसल को ग्रामोफ़ोन की सोया समृद्धि किट ने इतना अच्छा पोषण दिया की फसल से प्राप्त मुनाफ़ा पहले से 180% बढ़ गया और फसल से प्राप्त उपज की क़्वालिटी इतनी बढ़िया हुई की मंडी में इसका मूल्य भी अन्य किसानों की उपज से अधिक मिला।

रामनिवास की ही तरह सैंकड़ो किसान इन किट का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी रामनिवास की तरह समृद्धि किट का इस्तेमाल कर अपनी कृषि में इसी प्रकार का बड़ा अंतर लाना चाहते हैं और स्मार्ट किसान बनना चाहते हैं तो आप भी ग्रामोफ़ोन के साथ जुड़ सकते हैं। ग्रामोफ़ोन से जुड़ने के लिए आप या तो टोल फ्री नंबर 18003157566 पर मिस्डकॉल करें या फिर ग्रामोफ़ोन कृषि मित्र एप पर लॉगिन करें।

Share

नर्सरी में बुआई के लिए उपयुक्त हैं पछेती खरीफ की ये तीन प्याज किस्में

These three onion varieties of late kharif are suitable for sowing in nursery
  • ओनियन | जिंदल | एडवांस | एन 53
  • ओनियन | जिंदल | नासिक  लाल | एन 53
  • ओनियन | मालव | एन 53
  • उपर्युक्त तीन नाम दरअसल प्याज़ की मुख्य तीन किस्मों की हैं जो सितम्बर माह में नर्सरी की तैयारी करने के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं।
  • ये तीनों किस्म पछेती खरीफ की किस्म के नाम से भी जानी जाती हैं। 
  • इसके फल का आकार ग्लोब की तरह होता है एवं इसका रंग ईट की तरह लाल होता है।
  • इनकी परिपक्वन अवस्था 90 से 100 दिनों की होती है।
  • इनकी बीज़ दर 3 किलो/एकड़ होती है। 
  • इन तीनों किस्म के प्याज की भंडारण क्षमता 5 से 6 माह की होती है एवं यह किस्में  थ्रिप्स तथा ब्लाइट के लिए प्रतिरोधी होती हैं।
Share