सरकारी सब्सिडी पर लगाएं मशरूम शेड, किसानों को होगा लाभ

मशरूम की खेती किसानों के लिए लाभ का सौदा है। कई किसान जो पहले पारम्परिक खेती करते थे आज मशरूम की खेती से जबरदस्त कमाई कर रहे हैं। मशरूम की खेती की तरफ हिमाचल प्रदेश के किसानों का रुझान काफी बढ़ा है। अब तक जम्मू में करीब 17 हजार क्विंटल मशरूम की पैदावार हो रही है। इन राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों के किसान भी इसकी खेती की तरफ बढ़ रहे हैं।

मशरूम की खेती के प्रति किसानों की इस बढ़ती रूचि को देखते हुए कई राज्य सरकारें भी इस बाबत जागरूकता अभियान चला रही है। इसके साथ साथ राज्य सरकार किसानों को मशरूम शेड निर्माण हेतु सब्सिडी भी उपलब्ध करवा रही है। यही नहीं सरकार किसानों को इसकी उन्नत खेती के लिए जैविक खाद भी उपलब्ध करवा रही है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को शेयर बटन के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

Share

See all tips >>