सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ड्रैगन फ्रूट, एक पेड़ से 40 साल तक मिलेगा फल

ड्रैगन फ्रूट की मांग पूरे विश्व में बहुत ज्यादा है। इसकी खेती सबसे ज्यादा दक्षिण अमेरिका में की जाती है। पर अब भारत में भी कई किसान इसकी खेती करने लगे हैं। भारत में इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी कई क्षेत्रीय स्तर पर इसे बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के बुलंदशहर जिले के किसानों को यह सब्सिडी उपलब्ध करवाई जायेगी। बुलंदशहर जिला उद्यान विभाग के अनुसार इस योजना के अंतर्गत किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लाभ दिया जाएगा। इसके लिए किसानों का चयन होगा और सब्सिडी की पूरी रकम चयनित किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>