लंबे फल वाली मिर्च की उन्नत किस्में लगाएं, अधिक मुनाफा पाएं

  • नुन्हेम्स मिर्च यूएस 720: इस किस्म का पौधा सीधा व अच्छा होता है। इसकी पहली तुड़ाई प्रत्यारोपण के 60-65 दिनों में होती है। इसका रंग गहरा हरा व पकने पर गहरा लाल हो जाता है। फल की लम्बाई 18-20 सेंटीमीटर व मोटाई 1-2 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। फल अच्छा व वज़न में भी अधिक होता है।  

  • हायवेज सोनल: इस किस्म का पौधा सीधा होता है। इसकी पहली तुड़ाई प्रत्यारोपण के 50-55 दिनों में होती है। पके फल लाल व अपरिपक्व फल का रंग पीलापन लिए हुए हरा होता है। फल की लंबाई 14.5 सेंटीमीटर व मोटाई 0.3 मिमी होती है। इस किस्म में तीखापन मध्यम होता है। यह किस्म सुखाने के लिए उपयुक्त है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए प्रतिरोधी है।

  • हायवेज सानिया 03: इस किस्म का पौधा सीधा होता है। इसकी पहली तुड़ाई रोपाई के 50-55 दिनों में होती है। पके फल लाल व अपरिपक्व फल का रंग पीलापन लिए हरा होता है। फल की लम्बाई 15-17 सेंटीमीटर व मोटाई 0.3 मिलीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। यह किस्म सुखाने के लिए उपयुक्त होती है। यह अच्छी उपज देने वाली एक हाइब्रिड किस्म है। 

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>