मानसून ने पकड़ी तेज रफ्तार, एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

आज मानसून कुछ और आगे बढ़ सकता है और बिहार झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के कुछ और जिलों को कवर कर जाएगा। इसके बाद जल्दी ही पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून पहुंचेगा। अगले 1 सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश में भारी बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं विशेषकर आसाम के ऊपर। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कम से कम 3 दिन और मानसून का इंतजार करना पड़ेगा फिर वहां बारिश शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 जून को मूसलाधार बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>