मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अब बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रहेगी। कुछ राहत के बाद 20 अगस्त से फिर भारी बारिश शुरू हो सकती है। गुजरात, राजस्थान सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा। अब उतरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत में बारिश बढ़ेगी। दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना है। मुंबई में 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। दक्षिणी भारत में मानसून कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>