बारिश संग शीतलहर के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में छिटपुट वर्षा तथा पूर्वोत्तर राज्यों में वर्षा की गतिविधियां कुछ बढ़ेगी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर हल्की वर्षा और हल्का हिमपात दे सकता है। उत्तर से चलने वाली सर्द हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान को सामान्य से कम बनाए रखेंगे। डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी से होता हुआ अब श्रीलंका के ऊपर आ रहा है। श्रीलंका सहित दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>