बंगाल की खाड़ी में तूफान की आहट, इन राज्यों पर दिखेगा इसका असर

बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बना है जो उत्तर पूर्व में आगे बढ़ते हुए पहले डिप्रेशन और फिर डीप डिप्रेशन बन जाएगा। 24 तारीख के बाद यह या तो डीप डिप्रेशन के रूप में म्यांमार की तरफ बढ़ेगा या एक कमजोर समुद्री तूफ़ान भी बन सकता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। 25 और 26 तारीख को उड़ीसा के तट पर भी अच्छी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। केरल, दक्षिणी तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित लक्षद्वीप में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली सहित हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप पर जारी रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>