गर्मी से झुलसते राज्यों में कहां कहां होने वाली है बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

इस समय देश के आधे से ज्यादा राज्य गर्मी से परेशान है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है। बिहार के कई जिलों में अब बारिश की संभावना बनी हुई है झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित विदर्भ और दक्षिणी महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है। केरल और तटीय कर्नाटक सहित दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में भी मूसलाधार बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है जो डिप्रेशन में सशक्त हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>