पछेती खरीफ प्याज की बढ़वार के लिए पोषक तत्व प्रबंधन

इस समय पछेती खरीफ प्याज रोपाई के 20 से 25 दिन की हो रही है, इस अवस्था में पौध विकास के लिए, यूरिया 30 किलोग्राम + कोसावेट (सल्फर 90% डब्ल्यू जी) @ 10 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से समान रूप से भुरकाव करने के बाद हल्की सिंचाई करें। साथ ही नोवामैक्स 30 मिली + 19:19:19 @ 70 ग्राम प्रति 15 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

यूरिया – इसके उपयोग से, पत्तियों में पीलापन एवं सूखने की समस्या नहीं होती है। साथ ही ये नाइट्रोज़न प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को तेज़ करता है।

कोसावेट मिट्टी में लवणीय और क्षारीय पीएच को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही एन, पी, के जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने में मदद करता है। 

नोवामैक्स नोवामैक्स पौध वृद्धि में सहायता के साथ ही प्रकाश संश्लेषण एवं पौधों के चयापचय क्रिया में सुधार लाता है। इसके साथ ही ये पौध को तनाव मुक्त रखता है। 

19:19:19 इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाशियम तत्व पाए जाते हैं, जो फसल की वानस्पतिक वृद्धि को बढ़ाता है, साथ ही फसल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>