धान की खेती के लिए भूमि की तैयारी क्यों आवश्यक है?

👉🏻किसान भाइयों धान की अच्छी पैदावार लेने के लिए खेत को सही से तैयार करना अति आवश्यक है। 

👉🏻अच्छी तरह से तैयार भूमि खरपतवार रहित होते हैं एवं जल धारण क्षमता भी अधिक होती है। 

👉🏻भूमि में पाए जाने वाले जैविक तत्व (केंचुआ) अच्छी तरह से काम करते हैं। इससे पौध का जड़ का विकास सही से होता है। 

👉🏻धान क फसल के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से तथा 2-3 जुताई  कल्टीवेटर करके खेत तैयार करना चाहिए। इसके बाद खेत को मचाकर एक समान रूप से समतल कर लेना चाहिए। 

👉🏻खेत में चारों तरफ से मजबूत मेढ़ बंदी कर देनी चाहिए, जिससे की वर्षा जल को खेत में लम्बे समय तक संचित किया जा सके। 

👉🏻पडलिंग पद्धति द्वारा एक असामान्य खेत को समतल बनाया जाता है। 

👉🏻खेत में पानी की सामान्य गहराई को बनाए रखता है। 

👉🏻पानी की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए भूमि का समतलीकरण अति आवश्यक है। 

👉🏻एक अच्छी जुताई से खेती योग्य भूमि में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहती है।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>