कपास में पत्ती सुरंग कीट पहुंचाएगा भारी नुकसान, जानें नियंत्रण के उपाय

कपास की फसल में लगने वाले पत्ती सुरंगक कीट आकार में बहुत ही छोटे होते हैं। इसे अंग्रेजी में लीफ माइनर भी कहा जाता है। ये कीट पत्तियों के अंदर जाकर सुरंग की आकृति बनाते हैं। इससे पत्तियों पर सफेद धारीयां नजर आती हैं जिससे पौधों को प्रकाश संश्लेषण क्रिया करने में बाधा उत्पन्न होती है। इन वजहों से पौधे को सही पोषण नहीं मिल पाता है और फसल को भारी नुकसान पहुँचता है। 

रोकथाम: इसका प्रकोप दिखाई देने पर, नीमगोल्ड नीम तेल 1000 मिली/एकड़ या बवेकर्व (बवेरिया बेसियाना 5% WP) 500 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। 

Share

See all tips >>