एफपीओ की मदद से किसानों को मिलेगी ये सुविधाएं, पढ़ें पूरी जानकारी

देश के किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का श्रेय किसान उत्पादक संगठन यानी एफपीओ को भी जाता है। एफपीओ के जरिए किसानों को खेती के लिए बेहतरीन सुविधा और नई तकनीकों की मदद मिलती है। कहना का मतलब यह है कि, यह संगठन देशभर में किसानों के लिए हर तरह से सहायता उपलब्ध कराता है।

क्या है एफपीओ ?

यह किसानों के हित में बनाया गया एक उत्पादक संगठन है, जो किसानों को खेती के लिए खाद, बीज, कीटनाशक, सिंचाई जैसे जरूरी कृषि उपकरण उपलब्ध कराता है। हालांक इसके लिए कृषि कंपनी बनानी जरूरी है, जिसमें कम से कम 11 किसान भाई होने चाहिए। इसके बाद ही किसान एफपीओ की मदद से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

एफपीओ के फायदे

  • एफपीओ से जुड़े किसान बाजार में बिक्री के समय बेहतर सौदेबाजी कर पाएंगे।

  • बड़े स्तर पर व्यापार करने पर भंडारण और परिवहन के खर्चों में बचत होगी।

  • कस्टम केंद्र की मदद से बढ़ी ही आसानी के साथ किसान व्यापार का विस्तार कर सकेंगे।

  • ग्रीन हाउस, कृषि मशीनरी और शीत मशीनरी के लिए बढ़िया सुविधा उपलब्ध होगी।

  • इसके अलावा किसान संगठनों को 3 साल में 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

कृषि संगठन बनाने के लिए जरूरी पात्रता

अगर किसान भाई आपसी तालमाल के साथ किसान उत्पाद संगठन बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले उन्हें अपने संगठन का नाम रखना होगा। इसके बाद कंपनी एक्ट तहत अपने संगठन को रजिस्टर कराना होगा। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण 

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>