कैसे बनते हैं किसान उत्पादक संगठन, जानें पूरी प्रक्रिया और इससे मिलने वाले लाभ

Farmer Producer Organization

एक अकेले किसान को अगर खेती में कुछ बड़ा करने को कहा जाए तो यह काम उसके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा। पर यही काम अगर 10-15 या इससे भी ज्यादा किसान साथ मिलकर करें तो यह आसानी से किया जा सकता है और इसका लाभ सभी किसानों को मिलता है। मिलजुल कर काम करने के इसी प्रक्रिया को FPO यानी “किसान उत्पादक संगठन” के नाम से जाना जाता है।

इस “किसान उत्पादक संगठन” के माध्यम से किसानों को खेती के मशीनों से लेकर खाद-बीज व अन्य कृषि क्षेत्र के उत्पाद सस्ती दरों पर मिल जाते हैं। इससे खर्च में बेतहाशा वृद्धि नहीं होती और मुनाफा ज्यादा होता है। आज के वक़्त में छोटे किसान अगर “किसान संगठन” से जुड़कर काम करें तो उनको बहुत ज्यादा लाभ होता है। अगर आप भी ऐसे संगठन से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क करें।

अगर आप किसी संगठन से जुड़ने के बजाय खुद का एक FPO बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। इसके लिए आपको आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी आदि की जरूरत पड़ती है।

किसान उत्पादक संगठन बनाने के लिए आपको सबसे पहले किसानों का एक समूह बनाना होता है जिसमे कम से कम 11 सदस्य जरूर होने चाहिए। समूह बनाने के बाद आपको अपने किसान संगठन का एक नाम सोचकर कंपनी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करना होता है। FPO से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप किसान उत्पादक संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

एफपीओ की मदद से किसानों को मिलेगी ये सुविधाएं, पढ़ें पूरी जानकारी

देश के किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का श्रेय किसान उत्पादक संगठन यानी एफपीओ को भी जाता है। एफपीओ के जरिए किसानों को खेती के लिए बेहतरीन सुविधा और नई तकनीकों की मदद मिलती है। कहना का मतलब यह है कि, यह संगठन देशभर में किसानों के लिए हर तरह से सहायता उपलब्ध कराता है।

क्या है एफपीओ ?

यह किसानों के हित में बनाया गया एक उत्पादक संगठन है, जो किसानों को खेती के लिए खाद, बीज, कीटनाशक, सिंचाई जैसे जरूरी कृषि उपकरण उपलब्ध कराता है। हालांक इसके लिए कृषि कंपनी बनानी जरूरी है, जिसमें कम से कम 11 किसान भाई होने चाहिए। इसके बाद ही किसान एफपीओ की मदद से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

एफपीओ के फायदे

  • एफपीओ से जुड़े किसान बाजार में बिक्री के समय बेहतर सौदेबाजी कर पाएंगे।

  • बड़े स्तर पर व्यापार करने पर भंडारण और परिवहन के खर्चों में बचत होगी।

  • कस्टम केंद्र की मदद से बढ़ी ही आसानी के साथ किसान व्यापार का विस्तार कर सकेंगे।

  • ग्रीन हाउस, कृषि मशीनरी और शीत मशीनरी के लिए बढ़िया सुविधा उपलब्ध होगी।

  • इसके अलावा किसान संगठनों को 3 साल में 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

कृषि संगठन बनाने के लिए जरूरी पात्रता

अगर किसान भाई आपसी तालमाल के साथ किसान उत्पाद संगठन बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले उन्हें अपने संगठन का नाम रखना होगा। इसके बाद कंपनी एक्ट तहत अपने संगठन को रजिस्टर कराना होगा। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण 

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share