ई-श्रम कार्ड पर सरकार दे रही बंपर लाभ, जानें योजना के फायदे

देश के लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘ई-श्रम कार्ड’ योजना चलाई जा रही है। यह योजना विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए है। जिसके तहत ई-श्रम कार्ड के जरिए लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। 

यह कार्ड 12 अंकों का होता है, जो मजदूर के नाम से जारी किया जाता है। इस कार्ड की मदद से लाभार्थी सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है। इसके लिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है, वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है।

ई-श्रम कार्ड से मिलने वाले फायदे

  • हर महीने बैंक खाते में आएगी एक हजार रूपए की सहायता राशि।

  • भविष्य में इन लाभार्थियों को पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

  • लाभार्थी की संतान को पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

  • घर बनवाने के लिए कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

  • कार्य के दौरान दुर्घटना में विकलांग होने की स्थिति में मजदूर को एक लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं मृत्यू होने पर पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

ई-श्रम कार्ड के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड

  • बैंक खाता जो कि आधार कार्ड से लिंक हो

  • मोबाइल नंबर

  • राशन कार्ड

जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14434 पर भी कॉल करके पंजीकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>