ई-श्रम कार्ड पर जल्द जारी होगी अगली किस्त, जानें योजना से जुड़े बाकी लाभ

देश में आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक ‘ई-श्रम कार्ड’ योजना है। इसे विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए लागू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत निर्माण साइट पर काम करने वाले मजदूर, घरों में काम करने वाले लोग, रेड़ी पटरी वाले दुकानदार, प्रवासी श्रमिकों के साथ बाकी सभी श्रमिक शामिल हैं।

वहीं ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर है। मिली खबर के अनुसार जल्द ही महीने के अंत तक श्रम खाते में अगली किस्त आ सकती है। बता दें कि इस कार्ड की मदद से लाभार्थी सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है, वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है। 

ई-श्रम कार्ड से मिलने वाले फायदे

  • हर महीने बैंक खाते में एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

  • भविष्य में इन लाभार्थियों को पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

  • लाभार्थी की संतान को पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

  • घर बनवाने के लिए कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

  • कार्य के दौरान दुर्घटना में विकलांग होने की स्थिति में मजदूर को एक लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं मृत्यू होने पर पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14434 पर भी कॉल करके पंजीकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी इस पात्रता के अंतर्गत आते हैं तो, जल्द ही रजिस्ट्रेशन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत: न्यूज़24

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>